लखनऊ में प्रियंका गांधी के रोड शो के बीच पति रॉबर्ट वाड्रा ने लिखी इमोशनल पोस्ट

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद मिशन 2019 की तैयारी में जुटी प्रियंका गांधी पहली बार यूपी के दौरे पर पहुंची हैं। उनके इस दौरे को खास बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने लखनऊ में रोड शो रखा। इस रोड शो में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद हैं। इस दौरान यूपी कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी इस रोड शो में शामिल हैं। वहीं रोड शो के दौरान कांग्रेस समर्थकों की खासी भीड़ भी नजर आई। 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की मजबूत वापसी के लिए जहां एक ओर प्रियंका गांधी, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ लखनऊ में रोड शो कर रही हैं, वहीं प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने उन्हें यूपी दौरे को लेकर बधाई दी है। इस दौरान रॉबर्ट वाड्रा ने अपने फेसबुक पर पत्नी प्रियंका के लिए बेहद इमोशनल पोस्ट भी लिखा है।

यूपी दौरे पर प्रियंका: पति रॉबर्ट वाड्रा ने लिखी भावुक पोस्ट

रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट पर प्रियंका को दीं शुभकामनाएं

रॉबर्ट वाड्रा ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर लिखे अपने पोस्ट में प्रियंका को 'P' कह के संबोधित किया। उन्होंने लिखा, "उत्तर प्रदेश में काम करने और भारत के लोगों की सेवा करने की आपकी नई यात्रा पर आपको शुभकामनाएं।" वाड्रा ने आगे लिखा, "आप मेरी सच्ची दोस्त, परफेक्ट पत्नी और मेरे बच्चों के लिए बेस्ट मां साबित हुई हैं। इस समय बहुत ही संवेदनशील और शातिर राजनीतिक माहौल है... लेकिन मुझे पता है, लोगों की सेवा करना उनका कर्तव्य है और अब हम उन्हें भारत के लोगों को सौंपते हैं, भारत की जनता इनका ध्यान रखे।"

महासचिव बनने के बाद लखनऊ में प्रियंका गांधी का पहला रोड शो

महासचिव बनने के बाद लखनऊ में प्रियंका गांधी का पहला रोड शो

इससे पहले लखनऊ में कांग्रेस पार्टी के रोड शो में प्रियंका गांधी को देखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी, पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य नेताओं के साथ एक वाहन पर सवार होकर अलग-अलग इलाकों से गुजरे। इस दौरान प्रियंका हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रियंका गांधी का फूल-मालाओं से खास स्वागत किया।

प्रियंका गांधी ने किया ट्विटर पर डेब्यू

प्रियंका गांधी ने किया ट्विटर पर डेब्यू

राजनीति में औपचारिक एंट्री के बाद कांग्रेस की नवनिर्वाचित महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर डेब्यू कर लिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ट्विटर पर आने की सूचना कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक अकाउंट से जारी की गई। उन्होंने अभी अपने ट्विटर अकाउंट से एक भी ट्वीट नहीं किया है, हालांकि उनका अकाउंट वेरिफाइड है।

लखनऊ एयरपोर्ट से कांग्रेस दफ्तर तक प्रियंका का रोड शो

लखनऊ एयरपोर्ट से कांग्रेस दफ्तर तक प्रियंका का रोड शो

बता दें कि सोमवार लखनऊ एयरपोर्ट से कांग्रेस ऑफिस तक पार्टी का ये रोड शो रखा गया है। करीब 9 घंटे के इस रोड शो में प्रियंका गांधी के साथ-साथ पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस नेता राज बब्बर, आरपीएन सिंह समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हैं। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी के इस रोड शो के जरिए कांग्रेस पार्टी यूपी में एक तरह से शक्ति प्रदर्शन कर रही है। देखना होगा कि रोड शो में जिस तरह से लोगों का समर्थन पार्टी को मिला है, क्या आगामी चुनाव में भी पार्टी को इसका फायदा मिलेगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+