सागर-हरदा में आज होगा पीएम मोदी का होगा ऐतिहासिक रोड शो, CM मोहन यादव ने बताया
MP News: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के स्टार प्रचारक और देश के पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार 24 अप्रैल को एक बार फिर मध्य प्रदेश पहुंचेंगे। यहां पीएम मोदी पहली बार हरदा जिले में होने वाली अपनी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, सागर में रोड शो करेंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस बाबत जानकारी देते हुए न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत की। सीएम यादव ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि PM मोदी एक बार फिर मध्य प्रदेश में आने वाले हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के विकास के लिए जिस तरह काम किया है उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। आज सागर, हरदा में उनका ऐतिहासिक रोडशो होगा।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि सागर-हरदा के बाद भोपाल के अंदर पीएम मोदी का ऐतिहासित रोड शो होगा। कहा कि मध्य प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में मोदी मय वातावरण बना हुआ है। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा,आज पीएम मोदी भोपाल पधार रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पूरा भोपाल प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए तैयार है। शाम 7 बजे प्रधानमंत्री का 1 किलोमीटर लंबा रोड शो आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस को लेकर कहा,राहुल गांधी खुदकी कोई विचारधारा नहीं रखते, वे मुस्लिम लीग की विचारधारा पर चल रहा हैं...कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है।
मंत्री सारंग ने कहा कि अपना चेहरा बचाने के लिए जाति को जाति से लड़ाना और देश में धर्म की राजनीति आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications