Lucknow Lok Sabha Seat: राजनाथ सिंह 29 अप्रैल को दाखिल करेंगे नामांकन, भाजपा ने की खास तैयारी

UP News: आगामी 29 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के प्रत्याशी राजनाथ सिंह लखनऊ कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ लोकसभा से भाजपा सांसद पद प्रत्याशी राजनाथ सिंह 29 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे।इस दौरान मंत्री, महापौर, विधायक, पार्टी वरिष्ठ पदाधिकारीयों समेत बड़ी संख्या में कार्यकता प्रदेश मुख्यालय पर सुबह 10:00 बजे एकत्रित होंगे।

bjp
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह सुसज्जित पार्टी रथ पर सवार होकर विशाल हुजूम के साथ कलेक्ट्रेट की ओर प्रस्थान करेंगे। वह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति में नामांकन करेंगे। राजनाथ सिंह के नामांकन को लेकर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की तरफ से तैयारियां तेज हो गई है। बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता दिन रात एक करके चुनाव में विजय हासिल करने के लिए पुरजोर तौर पर लग गए हैं।

वहीं लखनऊ पूर्वी विधानसभा बीजेपी प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव 26 अप्रैल को अपना नामांकन करेंगे । 26 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय से कलेक्ट्रेट के लिए प्रस्थान करेंगे। नामांकन की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता के साथ श्रीवास्तव अपना नामांकन करेंगे । नामांकन को लेकर पार्टी पदाधिकारियो में बेहद उत्साह है। ज्ञात हो कि लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट पर पूर्व सांसद रहे लालजी टंडन के पुत्र गोपाल टंडन विधायक थे, जिनकी लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था .इस सीट के खाली होने पर भारतीय जनता पार्टी ने ओपी श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया है।

यह भी पढ़ें Amethi loksabha: जो राम का नहीं,वह किसी के काम का नहीं, स्मृति ईरानी ने फिर राहुल गांधी पर कसा तंज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+