हिमाचल प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

चंडीगढ़-शिमला हाइवे पर भारी भूस्खलन, मलबे में फंसे कई वाहन

Google Oneindia News

शिमला। हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां धल्ली टनल के पास भारी भूस्खलन में कई गाड़ियां फंस गई हैं। अचानक हुए इस भूस्खलन के बाद मलबे में कई गाड़ियों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल इस घटना के बाद इस मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। प्रशासन तुरंत ही राहत और बचाव कार्य में जुट गया है।

मलबे में फंसी कई गाड़ियां

चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को भारी भूस्खलन हुआ है। इस हादसे में कई गाड़ियां दब गई हैं। वहीं भूस्खलन के चलते राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया है। इस हादसे का वीडियो सामने आया है, जो बेहद चौंकाने वाला है।

इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे भूस्खलन के दौरान के कई गाड़ियां खाई में गिरती नजर आ रही हैं। फिलहाल ये साफ नहीं हुआ है कि इस हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं। फिलहाल हादसे की वजह से चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। प्रशासन हादसे के बाद राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है। ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

English summary
Massive landslide on Chandigarh Shimla National Highway near Dhalli Tunnel
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X