ग्वालियर-चम्बल अंचल में कागजों में चल रहे 70 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता हुई निरस्त
ग्वालियर चंबल अंचल में कागजों में चल रहे थे 70 नर्सिंग कॉलेज, हाईकोर्ट ने की सभी की मान्यता निरस्त
ग्वालियर, 30 जून। ग्वालियर-चंबल अंचल से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। यहां ग्वालियर-चंबल अंचल में कागजों में चल रहे 70 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता को निरस्त करने के आदेश ग्वालियर हाई कोर्ट द्वारा दिए गए हैं। अंचल में चल रहे फर्जी नर्सिंग कॉलेजों को लेकर ग्वालियर हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई थी। इस याचिका के बाद सुप्रीम कोर्ट में मामला पहुंचा था और सुप्रीम कोर्ट की तरफ से निर्देश मिलने पर मध्यप्रदेश शासन ने एक जांच कमेटी बनाई थी। इसी जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ग्वालियर हाईकोर्ट ने 70 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता निरस्त कर दी है।

भिंड निवासी हरिओम नाम के शख्स ने ग्वालियर हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। इस याचिका में बताया गया था कि ग्वालियर चंबल अंचल के कई नर्सिंग कॉलेज मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं। कई नर्सिंग कॉलेज ऐसे हैं जो सिर्फ कागजों में ही संचालित हो रहे हैं। ऐसे में वे ठीक तरीके से स्टूडेंट को शिक्षित भी नहीं कर पा रहे हैं। नर्सिंग कॉलेजों के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा ग्वालियर चंबल अंचल में चल रहा है।
नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी थी याचिका को चुनौती
नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन द्वारा ग्वालियर हाईकोर्ट में लगाई गई याचिका को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश शासन को कमेटी बनाकर सभी नर्सिंग कॉलेजों के जांच करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद मध्यप्रदेश शासन ने जांच कमेटी बनाई और इस जांच कमेटी ने सभी नर्सिंग कॉलेजों की जांच की।
जांच के दौरान 70 कॉलेजों में पाई गई अनियमितता
मध्य प्रदेश शासन के द्वारा बनाई गई जांच कमेटी ने जब ग्वालियर चंबल अंचल के 200 नर्सिंग कॉलेजों की जांच की तो इनमें से 70 ऐसे नर्सिंग कॉलेज मिले जिनमें बहुत अनियमितताएं देखने को मिली। ज्यादातर नर्सिंग कॉलेज कागजों में ही संचालित होते मिले। इसकी जांच रिपोर्ट जांच कमेटी ने ग्वालियर हाई कोर्ट को सौंप दी थी।
जांच रिपोर्ट के आधार पर ग्वालियर हाईकोर्ट ने निरस्त की 70 कॉलेजों की मान्यता
मध्यप्रदेश शासन की जांच रिपोर्ट के आधार पर ग्वालियर हाईकोर्ट ने ग्वालियर चंबल अंचल के 70 कॉलेजों की मान्यता निरस्त कर दी है। जिन कॉलेजों की मान्यता निरस्त की गई है उनमें से दतिया के 2 कॉलेज, भिंड के 12 कॉलेज, श्योपुर के 9 कॉलेज, मुरैना के 16 कॉलेज और ग्वालियर के 31 नर्सिंग कॉलेज शामिल हैं।
नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने वाले अधिकारियों पर भी गिरी गाज
कागजों में चल रहे नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने वाले अधिकारियों पर भी गाज गिरी है। पूर्व रजिस्ट्रार चंद्रकला समेत अन्य अधिकारियों को कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है और इन पर विभागीय जांच बैठा दी गई है।
छात्रों को दिलवाया जाएगा दूसरे नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश
ग्वालियर चंबल अंचल के 70 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता निरस्त कर दी गई है। इन नर्सिंग कॉलेजों में जो छात्र अभी एडमिशन ले कर पढ़ाई कर रहे थे उन सभी छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन छात्रों का एडमिशन दूसरे नर्सिंग कॉलेजों में करवाया जाएगा।
More From
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications