Gwalior News: सुंदर फोटो देख तय हुई शादी, मंडप में दूल्हे को देख चौंकी दुल्हन, रिश्ता तोड़ा
मध्यप्रदेश के ग्वालियर से अनोखा मामला सामने आया है, जहां शादी के दौरान लड़की ने लड़के की शक्ल देखकर शादी करने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं लड़की ने लड़के वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए, दूसरे लड़के की फोटो दिखाकर शादी पक्की करने की बात कही है।
वहीं इस घटनाक्रम के बाद वर पक्ष और वधु पक्ष के बीच जमकर विवाद हुआ, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देते हुए मामले को शांत किया है। लड़की ने आरोप लगाया कि, शादी पक्की होने के समय जो फोटो उसे दिखाया गया था वो मोबाइल से फिल्टर किया गया था।

युवती की शादी ग्वालियर के उटीला गाँव में रहने वाले अनिल से तय हुई थी, शादी तय करने के समय युवती के स्वजन से लड़के की मुलाकात हुई थी। वहीं युवती को मोबाइल पर ही फोटो दिखाकर शादी पक्की कर दी थी, लेकिन जब दूल्हा-दुल्हन शादी के समय स्टेज पर आए तो दुल्हन ने दूल्हे की शक्ल देखकर शादी से ही इंकार कर दिया, और जयमाला भी हटा दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच काफी हंगामा हुआ और मामला थाने तक पहुंच गया, जिसके बाद पुलिस ने वर वधू पक्ष के बीच समझौता कराया, जिसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से शादी करने से इंकार कर दिया। इस घटनाक्रम के बाद गांव में हड़कंप मच गया, जहां वर और वधु पक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ।
मध्य प्रदेश में इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, जहां फिल्टर वाला फोटो देखने के बाद युवक और युवती ने पहले शादी के लिए हां की, और फिर मंडप में युवक और युवती शादी के लिए मुकर गए। इधर, लगातार सामने आ रहे मामले सोशल मीडिया के साइड इफेक्ट के तौर पर पहचाने जाने लगे हैं, जहां अब इस तरह के मामले आम हो चले हैं। इससे पहले भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से इस तरह के मामले निकलकर सामने आ चुके हैं। वहीं अब ग्वालियर से इस तरह का मामला सामने आया है।
ये भी पढ़े- MP Weather: मौसम में होगा बदलाव, 21 से 23 अप्रैल तक इन जिलों में होगी बारिश












Click it and Unblock the Notifications