हरे रंग का यह सांप है बेशकीमती! शिवपुरी में मिला दुर्लभ प्रजाति का ग्रीन कीलबैक स्नेक, देखें वीडियो
Keelback snake found in Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक दुर्लभ प्रजाति का सांप देखने को मिला है। सांप दिखने के बाद क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। वहीं इस सांप की जानकारी सर्प मित्र सलमान पठान को दी गई। सर्प मित्र ने सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है।
जानकारी अनुसार शिवपुरी- ग्वालियर बायपास पर स्थित दर्पण कॉलोनी में एक विलुप्त जाति का हरे रंग का सर्प निकल जाने से यहां पर हड़कंप मच गया। कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि यहां पर लोगों को एक हरे रंग का सांप दिखा।

शहर के दर्पण कॉलोनी में इस सांप के निकलने से लोग दहशत में आ गए। लोगों ने बताया कि हरे रंग का सांप उन्होंने पहली बार देखा था। बाद में इस सर्प का सर्प मित्र ने रेस्क्यू किया। हरे रंग के सर्प का रेस्क्यू करने पहुंचे सर्पमित्र सलमान पठान ने बताया कि यह भारत का ग्रीन कील बैंक सांप है जो भारत में कुछ ही स्थान पर पाया जाता है।
इस सांप की प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर है। पठान के अनुसार यह सांप सेमी बेनमश है जो आधा जहरीला होता है। यह सांप देखने में सुंदर लगता है वहीं कॉलोनी के लोग इस अजीब गरीब हरे रंग के सर्प को देखकर हैरत में पड़ गए। लोगों के बीच चर्चा थी कि उन्होंने कई रंग के सांप देखे है लेकिन इस तरह का हरे रंग का सर्प पहली बार सामने आया है।
शिवपुरी जिले के नरवर क्षेत्र के सर्प मित्र सलमान पठान पूर्व में भी शिवपुरी नरवर और करैरा सहित अन्य स्थानों पर निकलने वाले करीब 200 से ज्यादा सर्प का रेस्क्यू कर चुके हैं। यह सर्प का रेस्क्यू करने के बाद इन्हें वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की मौजदूगी में जंगल में छोड़ देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications