Gwalior News: ग्वालियर के भरे बाजार में बेकाबू कार ने 6 लोगों को कुचला; हादसे का खतरनाक VIDEO आया सामने
Gwalior News: ग्वालियर जिले के माधवगंज इलाके में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। शुक्रवार की रात लापरवाही से चलाई जा रही एक कार ने आधा दर्जन लोगों को कुचल दिया। [वीडियो नीचे है]
इनमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। बिजली के पोल से कार के टकराते ही स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़कर उसकी धुनाई लगा दी है। चालक नशे में बताया जा रहा है।

जानकारी मुताबिक तेज रफ्तार एक इनोवा कार ने तीन दो पहिया वाहनों को रौंदते हुए सड़क पर खड़े आधा दर्जन से अधिक लोगों को टक्कर मार दी।
ये पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना में एक ही परिवार के 5 सदस्य बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायलों में तीन महिलाएं, दो बच्चियां और एक पुरुष शामिल है।
घटना शुक्रवार रात तकरीबन 9:41 बजे हुजरात कोतवाली थाना क्षेत्र के रॉक्सी टॉकीज के पास मुकेश सोनी के मकान के पास में हुई है। जब रॉक्सी टॉकीज की ओर से एक तेज रफ्तार से इनोवा कार माधव गंज की ओर आ रही थी। तभी अनियंत्रित होकर कार बिजली के पोल में जा घुसी।
घटना में शादी होने पर खरीदारी कर लौट रहे एक ही परिवार के छह लोगों को इस तेज रफ्तार इनोवा ने रौंद डाला। लोगों को रौंदते हुए इनोवा आगे एक बिजली के पोल से जा टकराई। घटना में एक ही परिवार के छह सदस्य घायल हुए हैं।
Gwalior News: भाई-बहन और नानी को ट्रक ने कुचला, तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत pic.twitter.com/9VebLRaMCm
— Rakesh kumar patel (@NanheRakesh) April 13, 2024
संवाद सूत्र : पंकज श्रीमाली, ग्वालियर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications