डबरा से ग्वालियर के बीच चलती ट्रेन से गायब हुए बच्चे की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया, जानिए कैसे हुआ था चोरी
Gwalior News: लोकतंत्र में खबरों का अपना एक अलग महत्व होता है। कई बार मीडिया के डर से कुछ आरोपी अपने-आप पुलिस को सरेंडर कर देते हैं। ऐसे ही मामला ग्वालियर से सामने आया था, जहां चलती ट्रेन से बच्चों को किसी ने गायब कर लिया था। इसके बाद फरियादी दंपति ने मामला जीआरपी थाने में दर्ज कराया था। लेकिन मीडिया में खबरें चलने के बाद आरोपी दंपत्ति डर के चलते बच्चे को वापस पुलिस को लौटा गए।
बताया जा रहा है की चोरी करने वाले आरोपी ने बेटे की चाहत में इस बच्चे को चोरी किया था। उन्होंने ग्वालियर से डबरा के बीच चलती ट्रेन में सिर्फ बच्चे को चोरी कर लिया था। इस पूरी घटना में उनके रिश्तेदार ने भी साथ दिया। फिलहाल आरोपी महिला और उसका साथ देने वाली बहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि पति 5 दिन की पुलिस रिमांड पर है।

मामला 5-6 अप्रैल की दरमियानी रात का है, जब एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे छतरपुर निवासी दंपती का दो माह का बेटा गायब हो गया। दंपती ने गर्वमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने में मामला दर्ज कराया। दो दिन बाद, एक इंदौर के दंपती ने बच्चा जीआरपी को सौंप दिया, जिसका दावा किया गया कि वह ट्रेन में लावारिस मिला था।

छतरपुर के रठखेड़ा गांव के रहने वाले 27 वर्षीय उमेश कुमार अहिरवार, उनकी पत्नी सुखवंती, और दो माह के बेटे नमन ने माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए यात्रा की थी। वापसी में, मालवा एक्सप्रेस के एस-2 कोच में उनका झांसी तक रिजर्वेशन था। दंपती ट्रेन में सवार होकर जाम्मू के कटड़ा स्टेशन से यात्रा की शुरुआत की थी।
रात 11 बजे, आगरा पहुंचते हुए, सुखवंती को पेट में दर्द हुआ। उमेश ने उसे दवा दी और बच्चे को साथ ही सुला दिया। खुद दूसरी बर्थ पर लेट गए। तब जब डबरा स्टेशन के पास नींद खुली तो देखा कि पत्नी सो रही है लेकिन बच्चा गायब है। इसके बाद, RPF के जवानों ने बच्चे की तलाश शुरू की, लेकिन उसे नहीं मिला। इसके बाद, दंपती की तरफ से 7 अप्रैल को ग्वालियर के जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
जांच के दौरान पता चला कि 8 अप्रैल को एक दंपती ने इंदौर जीआरपी को बच्चा सौंपा है। इसके बाद, एक ग्वालियर जीआरपी की टीम इंदौर पहुंची और मामले की जांच की। जांच के दौरान कॉल डिटेल्स से स्पष्ट हुआ कि दंपती की कहानी झूठी है। इसके बाद, इंदौर निवासी अमर सिंह चौहान, उसकी पत्नी इंदु चौहान और साली रंजना चनाल को गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications