Gwalior News: IPS अधिकारी अनु बेनीवाल के जाल में फंसे दूधवाले ने खोला राज, असली समझकर लूट लिए नकली नोट
Gwalior News: ग्वालियर के बिजौली थाना प्रभारी और प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी अनु बेनीवाल अपनी एक और उपलब्धि को लेकर इन दिनों चर्चा में है।
दरअसल अनु बेनीवाल ने एक ऐसे जालसाज को पकड़ा है, जो बाजार में नकली नोट खपाने का काम करता था। बड़ी बात यह है कि यह पेशे से एक दूधवाला है। जिसके चलते लोग इस पर शक भी नहीं करते थे। पुलिस ने आरोपी के पास से 18 नोट 100 रुपए के और 42 नोट 50 रुपए के नकली बरामद किए हैं।
जानकारी मुताबिक पुलिस को लंबे समय से नकली नोट बाजार में चलने की सूचना मिल रही थी। जिस पर से पुलिस ने अपने सूत्रों को तत्काल सक्रिय किया और सूत्रों से मिली जानकारी पर पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस ने धर्मवीर जाट नाम के एक दूध वाले को पकड़ा और उसके पास से 100 रुपए के 18 नोट और 50 रुपए के 42 नोट बरामद किए। जिनकी जांच करने पर पता चला कि वे नोट पूरी तरह से नकली हैं। लेकिन देखने में उन्हें नकली पकड़ पाना बेहद मुश्किल था। इसके साथ ही नकली नोट की तस्करी के साथ दूधिया ने एक और बड़ा खुलासा किया जैसे जानकर आप भी हैरान में पड़ जाएंगे।
पुलिस के पूछताछ के दौरान धर्मवीर ने बताया कि वह दूध बेचने का काम करता है और इसी दौरान उसकी पहचान एक नकली नोट के तस्कर से हुई। जिसने उसे नकली नोट बाजार में चलने के लिए दी और वे आसानी से बाजार में चल भी गए। इसके बाद धर्मवीर ने यह काम शुरू कर दिया। वह उसे तस्कर से आधी कीमत पर दुगने नोट लेता था और बाजार में चला देता था। क्योंकि यह नोट देखने में इतने असली लगते थे कि असली नोट भी उनके सामने फीके पड़ जाएं। जब पुलिस ने और भी ज्यादा दबाव बनाया तो उसने बताया कि वह गैंगस्टर व शार्प शूटर विक्रम का रिश्तेदार है, जो कभी हरेंद्र राणा की गैंग का खास सदस्य हुआ करता था।
धर्मवीर ने बताया कि उसे यह काम करते हुए लगभग चार महीने का समय हो गया है। वह शहर के अलग-अलग क्षेत्र में कई जगह नकली नोट दे चुका है। फिलहाल पुलिस इस मामले में और भी अधिक तलाश कर रही है और आरोपी के खिलाफ धारा 489 सी के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
पूछताछ के दौरान धर्मवीर ने कई ऐसे खुलासे किए जिन्हें जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस को बताया कि उसका ही एक साथी 2 लाख के नकली नोट लेकर गुजरात गया था। वहां के बाजार में उन्हें चलाना चाहता था। लेकिन किसी को उसके बारे में भनक लग गई और 2 बदमाश उस नकली नोट की लूट करके ले गए। अब उसके सामने सबसे बड़ी प्रॉब्लम यह थी कि ना तो वह नकली नोट की रिपोर्ट कर सकता था और ना ही किसी प्रकार का मामला दर्ज करवा सकता था। पुलिस ने पूछताछ के दौरान नकली नोट के अन्य तस्करों के नाम भी हासिल कर लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications