Gwalior News: अंबेडकर जयंती पर ग्वालियर में राजनीतिक पार्टियों का जमावड़ा, दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश

Gwalior News: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बाबा साहब की जन्मस्थली महू में सभी राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेता जुटे‌। कयास लगाया जा रहा है सभी पार्टियों की नजर दलित वोटों को साधने में थी।

लोकसभा चुनाव में दलित वोटों को साधने के लिए प्रदेश की बीजेपी सरकार इस बार अंबेडकर जयंती को बड़े पैमान पर मनाती दिखी। इस अवसर को भुनाने में कांग्रेस सहित सभी पार्टियां भी पीछे नहीं रहीं।

Ambedkar Jayanti Gwalior

अंबेडकर जयंती पर अंबेडकर उद्यान में राजनेताओं का मेला लगा है। विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक सहित तमाम दलों के नेता पहुंचे और बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी।

ग्वालियर के अम्बेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता और प्रत्याशी उपस्थित रहे। यहां सभी ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया।

इस मौके पर प्रत्याशी प्रवीण पाठक अपने माथे पर नीली पट्टी बांधकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट तौर पर एक बात बोलना चाहता हूँ कि ये लड़ाई केवल चुनाव की लड़ाई नही है। ये लड़ाई संविधान को बचाने की लड़ाई है। बाबा साहब ने जो हमको ताकत दी है वोट की कि चाहे प्रधानमंत्री वोट डालें या आप डालें, दोनों के वोट की कीमत एक है। भाजपा के लोग आमजन से इस ताकत को छीनना चाहते है। संविधान बदलने की कोशिश में जुटे है लेकिन देश एकजुट होकर इन तानाशाह ताकतों को परास्त करेगा।

विधानसभा अध्यक्ष भी पहुंचे
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के साथ अम्बेडकर पार्क पहुंचे और उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। उन्होंने सभी को अम्बेडकर जयंती की बधाई दी।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+