Lok Sabha Election: ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए पत्नी प्रियदर्शिनी ने चुनाव मैदान संभाला, जमकर किया प्रचार

Lok Sabha Election: केंद्रीय मंत्री और गुना से BJP प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार चुनाव मैदान में एक्टिव नजर आ रहे हैं, जहां सिंधिया के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चुनाव मैदान में नजर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री और BJP प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के परिवारजन भी चुनाव मैदान में नजर आ रहे हैं, पत्नी प्रियदर्शनी सिंधिया और बेटे महाअर्यमान सिंधिया लगातार जनता के बीच पहुंचकर जनता का आशीर्वाद ले रहे हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी सिंधिया के अलग-अलग अंदाज भी देखने मिल रहे हैं, जहां वे हाल ही में जनसंपर्क के दौरान कैरम खेलती नजर आई थीं। वहीं इससे पहले भी प्रियदर्शिनी सिंधिया के अलग-अलग अंदाज चुनाव प्रचार के दौरान देखने मिले थे।

Guna

चुनाव मैदान में उतरे BJP प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया का साथ उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी सिंधिया देती नजर आ रही है, जहां लगातार प्रियदर्शिनी सिंधिया पति ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए चुनाव मैदान में चुनाव प्रचार कर रही हैं। गुना लोकसभा के अलग-अलग क्षेत्र में पहुंचकर प्रियदर्शिनी सिंधिया पति ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए लोगों से वोट मांग रही हैं। साथ ही प्रियदर्शिनी सिंधिया को लोग अपना आशीर्वाद भी प्रदान कर रहे हैं। उधर, सिंधिया के बेटे महार्यमान सिंधिया भी लगातार पिता के लिए प्रचार करते नजर आ रहे हैं।

गुना लोकसभा में बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह के साथ है, जहां गुना लोकसभा से जीत तलाशते हुए अब बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं। सिंधिया अबकी बार गुना लोकसभा सीट से ना सिर्फ चुनाव जीतना चाहते हैं, बल्कि जीत का खास रिकॉर्ड कायम करने की तरफ भी देख रहे हैं। बहरहाल, गुना लोकसभा को जीतने के लिए चुनावी रण में उतरे बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की मेहनत कितनी कामयाब होती है. ये आने वाला वक्त बताएगा।

ये भी पढ़े- 'ऐसा लगता है मुस्लिम लीग ने बनाया है', कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर कैलाश विजयवर्गीय ने निशाना साधा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+