दुल्हन ने शादी से किया इंकार तो फूफा जी मुसीबत में पड़ गए, दूल्हे ने पूरी रात भैंस के तबेले में बांध कर रखा
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शादी टूटने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दूल्हे के घर में तिलक की तैयारी चल रही थी। दुल्हन ने शादी करने से इनकार करने पर दूल्हे के परिजनों ने बिचौलिए को बंधक बना लिया है।
फलदान टीका चढ़ाने के लिए जब वधू पक्ष के लोग वर पक्ष के घर नहीं पहुंचे तो नाराज और पक्ष के लोगों ने बिचौलिए बुजुर्ग को ही बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट कर दी गई।

घटना के बाद घायल अवस्था में पुलिस के पास पहुंचे बुजुर्ग ने मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी है। जिस पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट बंधक सहित अन्य धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के पूरासनी गांव की है। यहां रहने वाले बंटी गुर्जर और उनकी बहन का रिश्ता नूराबाद मुरैना के रहने वाले लाल सिंह गुर्जर द्वारा कराया गया था। एक रोज पूर्व बंटी सिंह की बहन की शादी हो चुकी थी। कल बंटी सिंह की सगाई के लिए वधू पक्ष के लोगों को पहुंचना था। लेकिन शाम होते-होते तक वधू पक्ष के लोग जब यहां सगाई संबंध करने नहीं पहुंचे तो बंटी गुर्जर और उनके अन्य संबंधियों द्वारा मीडिएटर लाल सिंह गुर्जर को घर में बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई।
काफी मशक्कत के बाद लाल सिंह इन के कब्जे से छूटकर पुलिस के पास पहुंचा और आप बीती बताइ झांसी रोड थाना पुलिस ने इस मामले में लाल सिंह की शिकायत पर बंटी सिंह गुर्जर, जंदेल सिंह,रामबरन सिंह और केशव सिंह के खिलाफ मारपीट अगवा करने और अन्य धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर, मध्य्प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications