Gwalior News: गाड़ियां चेक कर रही थी पुलिस, एक कार में मिला कुछ ऐसा कि बैग देखकर हैरान रह गए लोग
Gwalior News: ग्वालियर पुलिस के हाथ हत्या के प्रयास सहित दर्जन भर संगीन मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश को दबोचा है। आरोपी के कब्जे से आधा दर्जन पिस्टल बरामद हुई है। जिनमे सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल भी शामिल है। आरोपी की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी और आरोपी कई बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो चुका था।
ग्वालियर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि 5 हजार रुपए का इनामी बदमाश सत्येंद्र रावत डबरा थाना क्षेत्र में देखा गया है। इसके बाद ग्वालियर क्राइम ब्रांच और डबरा थाना पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश शुरू की गई और कोबिंग गस्त के दौरान आरोपी सत्येंद्र रावत को दबोच लिया गया उसके करके से आधा दर्जन पिस्टल भी बरामद हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम के एम सियाज़ का कहना है।आरोपी से बरामद पिस्तौलों में सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल भी शामिल है। आरोपी बुरहानपुर और पंजाब से इनको को लेकर आता था और कुछ दिनों पूर्व डबरा में हुई हत्या के प्रयास के मामले में इन्हीं हथियारों का प्रयोग हुआ था।
कुछ महीनो पूर्व आरोपी के अन्य साथी भी पकड़े गए थे उनके कब्जे से 10 पिस्टल बरामद हुई थी लेकिन तब सत्येंद्र रावत भागने में सफल हुआ था और अब आखिरकार सत्येंद्र पुलिस के हाथ लग गया है। पुलिस रिमांड पर लेकर उससे और गहनता से पूछताछ करेगी।
संवाद सूत्र : पंकज श्रीमाली, ग्वालियर, मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications