MI-17 हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए पंकज कुमार का पार्थिव शरीर आगरा पहुंचा, श्रीकांत शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

Agra news, आगरा। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार सुबह भारतीय वायुसेना का Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में मथुरा जिले के पंकज कुमार शहीद हो गए। गुरुवार की शाम शहीद पंकज कुमार का पार्थिव शरीर आगरा एयरपोर्ट पर लाया गया, जहां यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने श्रद्धांजलि दी। शहीद के पार्थिव शरीर को उनके घर मथुरा के लिए भेजा गया।

martyr of budgam aircraft crash pankaj kumar

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में हुए विमान क्रैश में मथुरा के नौहझील बाजना के जरेलिया गांव के रहने वाले पंकज कुमार भी शहीद हो गए। शहीद पंकज एयरफोर्स की वन बिग बटालियन में एयरमैन पद पर तैनात थे। पंकज के शहीद होने की सूचना पंकज के पिता को फोन पर मिली। पंकज के पिता नोहबत सिंह भी सेवानिवृत सूबेदार हैं। पंकज के शहीद होने की खबर मिलते ही परिवार के साथ मथुरा के बालाजी पुरम के सारंग बिहार स्थित आवास पर गमहीन माहौल में तब्दील हो गया। पंकज के शहीद होने की खबर के बाद उनके घर पर लोगों का तांता परिजनों को सांत्वना देने में जुट गया।

martyr of budgam aircraft crash pankaj kumar

शहीद पंकज 2012 में सेना में भर्ती हुए थे। वह दो भाईयों में बड़े थे। छोटा भाई अजय अभी पढ़ाई कर रहा है। पंकज की शादी 2015 में हुई थी और उसके डेढ़ साल का बेटा रुद्र है। अपने दो बेटों में से बड़े बेटे पंकज की शहादत पर उसके पिता नोहबत सिंह को गर्व है और 30 साल सेना में रहकर देश की सेवा करने वाले नोहबत सिंह आज भी मांग करते है कि पाकिस्तान से एक बार आर पार कर लेनी चहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+