Agra News: सास ने दामाद से कर दी ऐसी डिमांड, सुनकर उड़ गए होश, पुलिस के पास पहुंचकर की शिकायत
Agra News: अक्सर यह सुना जाता है कि दहेज के लिए ससुराल वालों द्वारा बहू को प्रताड़ित किया जाता है इसके अलावा उसके साथ मारपीट की घटनाएं भी सामने आती हैं। लेकिन यूपी के आगरा जनपद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपको हैरानी होगी।
आगरा जनपद में एक सास ने अपने दामाद से लड़की की विदाई करने से पहले पांच लाख रुपए की डिमांड की है। इस मामले में परेशान दामाद द्वारा पुलिस से शिकायत की गई।

मामला पति पत्नी और घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ होने के चलते पुलिस ने उसे पारिवारिक न्यायालय में ट्रांसफर कर दिया। पारिवारिक न्यायालय में मामला जाने के बाद भी दोनों के बीच बात नहीं बन पाई।
रिपोर्ट की माने तो फिरोजाबाद जनपद की रहने वाली एक युवती की शादी आगरा जनपद के इरादतनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ साल 2022 में हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा।
लेकिन तीन-चार महीने के बाद पति-पत्नी में कहा सुनी होने लगी उसके बाद नाराज पत्नी मायके चली गई। बताया जा रहा है कि मैं के पहुंचने के बाद उसका पति जब उसे लेने आया तो उसने ससुराल आने से इनकार कर दिया।
पति द्वारा आरोप लगाया गया कि उसकी पत्नी का मायके की किसी युवक से संबंध है। यही कारण है कि वह मायके में रहने का ही जिद कर रही है। पति का आरोप है कि पहले भी उसकी पत्नी पचास हजार रुपए की डिमांड की थी।
रुपए देने के बाद वह पत्नी को अपने घर लेकर आया था लेकिन फिर उसकी पत्नी कहासुनी की और मायके चली गई। युवक आरोप है कि अब जब वह अपनी पत्नी को विदा करने के लिए ससुराल पहुंचा तो उसके साथ उसे 5 लाख रुपए की डिमांड कर रही है।
फिलहाल परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पीड़ित युवक व सास के साथ ही उसकी पत्नी को बुलाकर समझाया गया इस दौरान पत्नी द्वारा आरोप लगाया गया कि मायके जाने के बाद मुझे एक बच्ची पैदा हुई जिसमें बहुत पैसा खर्च हो गया है।
करीब 5 लाख रुपए हो गए जिसे मेरी मां द्वारा दिए गए हैं। जब तक उसका पति 5 लाख रुपए उसकी मां को नहीं देगा तब तक वह अपने ससुराल नहीं आएगी। दोनों के बीच सहमति न बन पाने के चलते परिवार परामर्श केंद्र द्वारा दोनों को अगली तारीख पर बुलाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications