Reel in Taj Mahal: ताज महल में रील बनाने से रोकने पर CISF जवान पर टूट पड़ी लड़कियां, मारी लात, देखें Video
Reel in Taj Mahal: युवाओं पर रील बनाने का नशा इस कदर सवार है कि वह इसके लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। रील बनाकर सोशल मीडिया पर फेमस होने और पैसा कमाने के लिए कभी-कभी कुछ लोग ऐसा काम कर जाते हैं जिससे उनको परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ताजा मामला आगरा स्थित ताजमहल का है। बताया जा रहा है कि चार लड़कियों का एक समूह ताजमहल में शनिवार को घूमने के लिए पहुंचा था। इस दौरान सभी लड़कियां ताजमहल के अंदर मस्जिद के पास डांस करते हुए रील बनाने लगीं।

इस दौरान वहां मौजूद सीआईएसफ का जवान उन्हें रील बनाने से मना किया तो लड़कियों ने उसके साथ अभद्रता की। इस दौरान सीआईएसएफ के जवान ने जहां उनके मोबाइल को छीन लिया और हाथापाई की वहीं लड़कियों ने भी जवान के ऊपर लात चला दिया।
यह पूरा मामला मोबाइल में कैद हो गया। शनिवार शाम जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप पहुंच गया। या घटना शनिवार दोपहर 2:15 बजे की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि लड़कियां मेहमानखान के पास डांस करते हुए रील बना रही थीं।
उन्हें देखकर सीआईएसफ का एक जवान वहां पहुंचा और उन्हें रील बनाने से मन करता है। इसी बात को लेकर लड़कियों की टीम और सीआईएसएफ के जवान के बीच कहासुनी होने लगती है और बाद में हाथापाई होने लगती है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है किसी ऐसा का जवान पहले लड़कियों को धक्का देकर वहां से हटाता है। धक्का देने के बाद लड़की गिर जाती है उसके बाद लड़की उसे लत से मार देती है। इसके बाद नाराज जवान हाथ में लिए हुए छाते से उसके ऊपर वार कर देता है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़कियां सीआईएसएफ जवान के खिलाफ कार्रवाई करने की बात करती हैं। आरोप कि सीआईएसएफ का जवान उसका मोबाइल छीन लेता है। हालांकि मामले में लड़कियों द्वारा सीआईएसफ कंट्रोल रूम से भी शिकायत की जाती है।
इस बारे में सीआईएसएफ कमांडेंट राहुल यादव द्वारा बताया गया कि पर्यटक द्वारा इस मामले को लेकर शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर सीसीटीवी फुटेज देखकर जांच पड़ताल की जा रही है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications