Accident on Expressway: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, टायर फटा, दूल्हे के भाई समेत पांच की मौत, तीन गंभीर
Accident on Expressway: उत्तर प्रदेश की आगरा जनपद में एक्सप्रेस वे पर शनिवार देर रात भीषण हादसा हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है।
कार में सवार लोग दिल्ली से एक बारात में देवरियां जा रहे थे। बताया जा रहा था कि कार की रफ्तार अधिक थी और कार डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद का का टायर फट गया और कार पलट गई।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मरने वाले लोगों के शव को कब्जे में लेकर उनके परिजनों को सूचना देने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई मे जुटी है। मरने वालों में दूल्हे का भाई भी शामिल है।
चार लोगों की मौके पर ही हो गई थी मौत
घटना के बारे में एसीपी एत्मादपुर सुकन्या शर्मा ने बताया कि रविवार की देर रात दिल्ली से एक बारात देवरियां जा रही थी। बारात में एक आर्टिगा कार से दूल्हे का भाई और उसके मित्र भी जा रहे थे।
सभी लोग नोएडा एक्सप्रेसवे पर पहुंचे थे इसी दौरान एत्मादपुर में रफ्तार अधिक होने के चलते कार डिवाइडर से टकरा गई। टकराने के बाद कार का टायर फट गया और कार पलट गई।
बारात में शामिल अन्य वाहन पीछे-पीछे आ रहे थे। ऐसे में हादसे की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने अपनी कार रोकी तो साथ के बारातियों को देखकर लोग पुलिस को सूचना दिए। लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
इस दौरान घटनास्थल पर ही नोएडा के रहने वाले 32 वर्षीय चंदन कुमार और बिहार के रहने वाले 28 वर्षीय सुदेश, 30 वर्षीय संजीव शर्मा और 28 वर्षीय प्रवीण की मौत हो गई। हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर मौत हुई थी जबकि एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
देखें Video-
वहीं कार में सवार लोगों में राहुल यादव, कुलदीप यादव और अजय कुमार की हालत गंभीर है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है यहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना की जानकारी होने के बाद शादी कैंसिल कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications