UP News: 45 वर्षीय शख्स को 14 साल की लड़की से एकतरफा प्यार, नाकाम हुआ तो रची ऐसी साजिश, पुलिस के भी छूटे पसीने

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक 45 साल के शख्स को अपने से 31 साल छोटी लड़की से एकतरफा प्यार हो गया। प्यार में पड़कर उसने ऐसा कदम उठाया कि पुलिस के भी होश उड़ गए।

इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उससे पूछताछ की और फिर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।

up-agra-news-45-year-old-man-has-one-sided-love-for-14-year-old-girl

45 साल के अधेड़ शख्स की एकतरफा प्रेम कहानी जिसने भी सुनी, हैरान रह गया। लोगों के बीच चर्चा है कि एक तरफा प्यार में एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति इतना बड़ा कदम कैसे उठा सकता है।

दरअसल, यह पूरा मामला आगरा जनपद के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वायु विहार इलाके की है। बताया जा रहा है कि यहां की रहने वाली 14 वर्षीय एक किशोरी अपनी मां के साथ खोखे की दुकान पर रहती है।

बताया जा रहा है कि फतेहपुर सीकरी का रहने वाला आरोपी गया प्रसाद इंडस्ट्रीज एरिया में एक मार्बल फैक्ट्री में मजदूरी करता है। मजदूरी करने की दौरान ही वायु विहार में खोखा चलने वाली लड़की से उसे प्यार हो गया।

एक तरफा प्यार होने के बाद जब उसने लड़की से प्यार का इजहार किया तो उसने इंकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर गया प्रसाद यूट्यूब पर वीडियो देखकर बम बनाने का तरीका सीखा।

बम बनाने के बाद गया प्रसाद उसे बम को लड़की की दुकान के समीप रख दिया। मंगलवार दोपहर में लोगों को जब बम की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद बामनिरोधक दस्ते के साथ ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

उसके बाद बीडीएस टीम ने बम को डिफ्यूज करने के बाद उसे कब्जे में लेकर चली गई। जांच पड़ताल में पता चला कि बम बनाने के लिए पटाखे में भरे जाने वाले बारूद का इस्तेमाल किया गया था।

पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज चेक किया गया तो पता चला कि गया प्रसाद ने ही वहां पर बम प्लांट किया था। इस मामले में पुलिस ने गया प्रसाद को गिरफ्तार किया तो पूरी सच्चाई सामने आई।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गया प्रसाद नाम के शख्स ने प्यार में असफल होने पर ऐसा कदम उठाया था। उसे गिरफ्तार करने के साथ ही उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+