UP News: आगरा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से गर्भवती बहू और ससुर की मौत
UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में शनिवार को दोपहर में गर्भवती बहू को इलाज करने के लिए ले जा रहे बाइक सवार ससुर को एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ससुर और गर्भवती बहू दोनों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग वहां पहुंच गए।
नाराज लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। उसके बाद सूचना मिलने पर कौन सी पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह जाम लगा रहे लोगों को शांत कराया। हुआ है ससुर के साथ ही गर्भवती बहू की दर्दनाक मौत होने से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

बताया जा रहा है कि कागारौल रोड के रहने वाले कप्तान सिंह अपनी बहू रीना को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करने के लिए जा रहे थे। फोन की बहू रीना प्रेग्नेंट थी और उनका बेटा किसी काम से बाहर गया था ऐसे में अचानक पेट दर्द होने पर वह बाइक से ही बहू को लेकर जाने लगे।
बाइक से बहू को लेकर कप्तान रास्ते में पहुंचे थे इसी दौरान एक तेज रफ्तार की कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कप्तान सिंह और उनकी बहू दोनों दूर-दूर जाकर गिरे। पेट के बगल गिरने के चलते बहू रीना की दर्दनाक मौत हो गई वहीं घायल कप्तान सिंह भी अस्पताल में पहुंचने से पहले दम तोड़ दिए।
इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस के इंतजार में काफी समय तक लोगों को परेशान होना पड़ा यदि समय से एंबुलेंस पहुंच गई होती तो रीना को जिला अस्पताल भेज कर उसका इलाज करा दिया गया होता। जिससे उसकी जान बच गई होती।
इस घटना के बाद नाराज लोग वहां पर हंगामा करने लगे। सूचना मिलने के बाद राजनीतिक पार्टियों के लोग भी वहां पहुंचे। इसके बाद लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलने के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और फिर पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। उसके बाद ससुर और बहू की लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।












Click it and Unblock the Notifications