Agra News: बिना बताए पत्नी ने किया ऐसा हैरान करने वाला काम, दंग रह गया पति, मामला पहुंचा थाने
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पति ने पत्नी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मामला नसबंदी से जुड़ा है।
यह है मामला जानकारी के मुताबिक, आगरा के इरादत नगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ सिर्फ इसलिए तहरीर दी है कि उसने बिना बताए नसबंदी करा ली। दोनों की शादी
2018 में ताजगंज में हुई थी। इनके तीन बच्चे हैं। पति और बच्चा चाहते थे, लेकिन पत्नी को यह मंजूर नहीं था। पति के नौकरी पर जाने के बाद एक दिन पत्नी ने बिना बताए नसबंदी करा ली।

जानकारी होने पर दोनों में झगड़ा हुआ। उसे घर से निकाल दिया गया। 8 महीने से वह मायके में है। इसके बाद पूरा मामला थाने पहुंचा। फिर दोनो को समझना शुरू कर दिया गया। शनिवार को काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया। समझाने पर दोनों में सुलह हो गई।
काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि एटा के युवक की शादी 2007 में एत्माद्दौला में हुई थी। दोनों के पांच बच्चे हैं। पत्नी का आरोप है कि पति ने दो साल पहले उसके लिए ब्यूटी पार्लर खुलवा दिया। वह सुबह से शाम तक पार्लर में रहने ली। इधर, पति घर से बाहर नहीं निकलता था। शक होने पर एक दिन पार्लर से दिन में बिना बताए घर आ गई तो पति अपनी भाभी के साथ कमरे में मिला। काउंसलिंग के बाद भी पत्नी अपनी जेठानी के साथ एक घर में रहने को तैयार नहीं है। परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शनिवार को 74 जोड़े बुलाए गए थे। 8 मामलों में समझौता हुआ। 4 में एफआईआर के आदेश किए गए। अन्य को अगली तारीख दे दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications