IPL 2024: पति देखना चाहता था मैच और पत्नी सीरियल, हुआ झगड़ा, बेलन से पीटा और चली गई मायके
IPL 2024 News Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आगरा जनपद में आईपीएल मैच देखने के लिए पति-पत्नी में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी की पत्नी ने बेलन से पति के उपर हमला कर दी।
पति की पिटाई करने के बाद नाराज पत्नी मायके चली गई। उसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो लोग हैरान रह गए। उसके बाद पति-पत्नी काउंसलिंग कराई गई और उन्हें समझा कर वापस घर भेजा गया।

दरअसल, आगरा जनपद की रहने वाली एक युवती की शादी दो साल पहले हाथरस की रहने वाली युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। बाद में पत्नी को पता चला कि उसका पति क्रिकेट मैच देखने का शौकीन है।
पत्नी द्वारा पुलिस से शिकायत की गई थी कि उसका पति नोएडा में नौकरी करता है। आईपीएल मैच शुरू हो जाने के बाद वह अपनी नौकरी से छुट्टी लेकर घर चला आता है और दिनभर टीवी देखता है।
इस बात को लेकर हुआ था झगड़ा
महिला ने बताया कि उसका पति अपने हाथ में रिमोट लेकर क्रिकेट मैच देखा है जिसके चलते वह टीवी पर सीरियल नहीं देख पाती है। वहीं उसने आरोप लगाया कि रिमोट मांगने पर एक दिन दोनों में विवाद भी हुआ था।
इधर पति का आरोप है कि उसकी पत्नी टीवी देखने को लेकर विवाद करने के बाद मायके चली गई। फिलहाल यह मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो काउंसलर डॉक्टर अमित गौड़ ने दोनों को बुलाया।
मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचने के बाद दोनों को समझाया गया। इस दौरान पति ने कहा कि जब सीरियल आएगा उसे समय वह आईपीएल मैच नहीं देखेगा। उसने यह भी कहा कि जिस दिन दो मैच होंगे उसे दिन केवल एक मैच की हाईलाइट दिखा करेगा और पत्नी को टीवी देखने का समय देगा। इस बात को लेकर दोनों में समझौता हुआ उसके बाद पति-पत्नी शांत हुए।












Click it and Unblock the Notifications