Agra News: पत्नी की हत्या कर रात भर लाश के साथ सोया पति, सुबह पहुंचा थाने, बताई ऐसी वजह जिसे सुन हर कोई हैरान
Agra News: आगरा जनपद से पति पत्नी के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आगरा जनपद के थाना सदर क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती विहार कॉलोनी में एक पति ने अपने पत्नी की हत्या कर दी।
पत्नी की हत्या करने के बाद रात भर वह उसकी लाश के साथ सोया रहा। सुबह होने के बाद वह खुद पुलिस के पास पहुंच गया और उसने कहा कि वह अपनी पत्नी के ऊपर शक करता था और उसकी हत्या कर दी है।

मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जब उसे लेकर उसके घर पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गई। अंदर उसकी पत्नी की लाश पड़ी हुई थी। पति के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पति फोटो स्टेट की दुकान चलाता था और पत्नी थी नर्स
बताया जा रहा है कि गोविंद नामक एक शख्स सरस्वती विहार में अपनी पत्नी मंजू और तीन बच्चों के साथ रहता था। गोविंद फोटो स्टेट की दुकान चलाता था जबकि पत्नी हॉस्पिटल में नर्स थी। गोविंद हमेशा अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था।
गोविंद का कहना है कि उसकी पत्नी से मिलने के लिए अक्सर पुरुष आते रहते थे। इस बात को लेकर उसने पत्नी को कई बार समझाया था लेकिन वह बात नहीं मानी। उसने कहा कि इसी बात को लेकर शुक्रवार की रात में दोनों के बीच विवाद हुआ।
विवाद के बाद बात इतनी बढ़ गई कि उसने अपनी पत्नी मंजू की चाकू गोद कर हत्या कर दी। मामले में डीसीपी सूरज राय द्वारा बताया गया कि महिला के लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया गया है उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications