कमाल है! शख्स की बाइक हुई चोरी, नहीं मिला न्याय तो लड़ रहे चुनाव, बोले- अब सांसद बनकर लेंगे बदला

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बजने के बाद चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं द्वारा अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में तैयारी की जा रही हैं। इस बीच कुछ ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिसे सुनकर हैरानी हो रही है।

ऐसा ही एक मामला फतेहपुर सिकरी सीट से आया है, जिसे सुनकर लोग हैरान हैं। इस सीट पर निर्दलीय नामांकन पत्र खरीदने वाले एक ऐसे प्रत्याशी हैं जो चोरों और पुलिस को सबक सिखाने के लिए तथा उनसे बदला लेने के लिए सांसद बनने का सपना देख रहे हैं।

lok-sabha-election-2024-bike-was-stolen-did-not-get-justice-so-are-contesting-elections

इसके लिए उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भी खरीद लिया है। चुनाव लड़ने के पीछे का कारण उनके द्वारा जब बताया गया तो सुनकर लोग हैरान रह गए। फिलहाल उनका कहना है कि वे हर हाल में चुनाव लड़ेंगे।

दरअसल, यह पूरा मामला फतेहपुर सिकरी सीट के ऊंदेरा गांव का है। यहां के रहने वाले कल्लन कुम्हार का कहना है कि कुछ दिन पहले उनकी बाइक चोरी हो गई थी। बाइक चोरी होने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

उनका कहना है की बाइक चोरी के मामले में पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई और उन्हें न्याय नहीं मिला। ऐसे में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज जाने के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने का मन बनाया।

कल्लन का कहना है कि सांसद बनने के बाद वे चोरों को सबक सिखाएंगे तथा उनकी चोरी हुई बाइक को खोज न पाने वाले पुलिसकर्मियों से भी बदला लेंगे। इसके अलावा उन्होंने कुछ ऐसी बातें भी बताया जिसे सुनकर लोगों को हैरानी हो रही है।

कल्लन द्वारा किए जा रहे दावे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल लोगों का कहना है कि अब देखना यह होगा कि लोकसभा चुनाव में नामांकन करने के बाद कल्लन के लोकसभा चुनाव लड़ने के विचार बदल जाते हैं या फिर कल्लन चुनाव लड़ते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+