Agra News: पति-पत्नी के बीच इस तरह दीवार बनी अंग्रेजी, मामला तलाक तक पहुंंचा, हुई थी लव मैरिज

Agra News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी का रिश्ता सिर्फ इसलिए टूटने के कगार पर है कि पत्नी को अंग्रेजी बोलनी नहीं आती है। पति अंग्रेजी में ही बात करता है। परिवार परामर्श केंद्र में मामला पहुंचने पर रविवार को काउंसिलिंग की गई। पति ने पत्नी के साथ रहने से इन्कार कर दिया। मामले में केस दर्ज करने की संस्तुति की गई है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के एक निजी बैंक का कर्मचारी एक वर्ष पहले आगरा प्रशिक्षण में आया था। तब उसकी मुलाकात कमला नगर की युवती से हुई। दोनों फोन पर बात करने लगे। उन्होंने शादी का फैसला लिया। तीन महीने पहले दोनों की रजामंदी से शादी हो गई।

agar

युवती का आरोप है कि पति ऑफिस से लेकर घर में भी उससे अंग्रेजी में बात करता है। वह कुछ तो अंंग्रेजी बोल लेती थी। मगर, पति के ज्यादा अंग्रेजी में बात करने पर हिंदी में बात करने की कह दी। वो अंग्रेजी में ही बात करने का दबाव बनाने लगा। झगड़े शुरू हो गए। वह 15 दिन ही घर में रह सकी। मायके आ गई।

पति उसे मायके से लेने नहीं आया तो युवती ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की। काउंसलर डाॅ. अमित गौड़ ने दूरियां मिटाने की कोशिश की। पति दक्षिण भारतीय है। उसको समझाया कि पत्नी को अंग्रेजी बोलना सिखाए। घर में आम भाषा में ही बात करें। मगर, वो मानने को तैयार नहीं हुआ। पत्नी के साथ रहने से इन्कार कर दिया। उधर, पत्नी ससुराल जाना चाहती है। इस पर फाइल बंद कर मुकदमे के आदेश किए गए।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+