बेगूसराय में अब हवाई सेवा बहाल करने की क़वायद तेज़, तैयार किया जा रहा ब्लू प्रिंट
पटना के बाद से बेगूसराय ज़िले पर बिहार सरकार मेहरबान दिख रही है।
पटना, 04 मार्च 2022। पटना के बाद से बेगूसराय ज़िले पर बिहार सरकार मेहरबान दिख रही है। पहले पेप्सिको प्लांट की सौगात, फिर मेट्रो संचालन की कवायद के बाद बेगूसराय रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने के लिए सर्वे और अब बेगूसराय से हवाई सुविधा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बेगूसराय से हवाई सफर के लिए जिले से क्षेत्रीय सम्पर्कता योजना के अगले बीडिंग में हवाई सेवा की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इससे पहले के चरण में बीडिंग के लिए बेगूसराय का नाम शामिल किया गया था लेकिन उड़ान एजेंसियों की तरफ़ से रुचि नहीं दिखाई गई थी। अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि बीडिंग के अगले चरण में लेकिन उड़ान एजेंसियों की तरफ़ से हरी झंडी मिल सकती है।

उलाव हवाई अड्डा से हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी
सूर्यकांत पासवान (विधायक, बखरी) ने बिहार विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था कि क्या उड़ान योजना के तहत सरकार छोटे शहरों को एयर कनेक्टिविटि से नहीं जोड़ सकती है? बिहार की औद्योगिक राजधानी बेगूसराय के उलाव हवाई अड्डा से हवाई सेवा शुरू नहीं की जा सकती है। उनके सवाल के जवाब में कहा गया है कि औद्योगिक राजधानी बेगूसराय को किसी भी उड़ान योजना में शामिल कर हवाई सेवा शुरू करने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। आपको बता दे कि बेगूसराय हवाई अड्डे से क़रीब 40 सीटों के वायुयान के साथ-साथ कॉमर्शियल उड़ान के लिए जगह काफ़ी है। हवाई अड्डा से व्यावसायिक हवाई सेवा शुरू करने के लिए केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय की मज़ूरी ज़रूरी है।

कई शहरों के लोगों को होगी सुविधा
केन्द्र सरकार की सिविल एविएशन पॉलिसी 2016 के तहत क्षेत्रीय सम्पर्कता योजना का क्षेत्रीय स्तर पर काम चालू करने के लिए नागर विमानन मंत्रालय और राज्य सरकार के बीच एमओयू साइन किया जा चुका है। इस योजना में पटना, बेगूसराय, दरभंगा, गया, भागलपुर, पूर्णिया, किशनगंज, बाल्मिकी नगर और मुजफ्फरपुर को जोड़ते हुए 20 से 40 सीटों तक के विमानों से हवाई सेवा शुरू करने का अनुरोध किया गया है। जल्द ही इस योजना पर काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। हाल ही में राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने बेगूसराय में मेट्रो परिचालन के बड़े संकेत दिए थे। उन्होंने कहा कि अभी बेगूसराय से बरौनी तक मेट्रो के परिचालन को ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है। बेगूसराय से बरौनी तक मेट्रो लाने की मांग की जा रही है। बेगूसराय में मेट्रो परिचालन से पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन में काफी आसानी हो जाएगी।

विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनेगा बेगूसराय
बिहार में रेलवे स्टेशनों की बदलती तस्वीर के साथ बेगूसराय रेलवे स्टेशन को भी विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने की क़वायद तेज़ कर दी गई है। इससे पहले भी सर्वे हुआ था लेकिन उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था, लेकिन अब दोबारा से रेल भूमि विकास प्राधिकरण ने सर्वे पूरा कर लिया है जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक तीन दिवसीय दौरे के दौरान आरएलडीए की पांच सदस्यीय टीम ने बेगूसराय रेलवे स्टेशन का हर पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सर्वे किया है। विनोद कुमार (सीनियर मैनेजर, रेल विकास प्राधिकरण) ने बताया बेगूसराय रेलवे स्टेशन के सर्वे पूरा हो गया है। बेगूसराय स्टेशन के लिए नए सिरे से ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है, जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए ग्राफ़ पर मुहर लगते ही 2022 के आख़िर तक स्टेशन पर काम शुरू कर दिया जाएगा। अन्य स्टेशन के सर्वे के मुक़ाबले बेगूसराय रेलवे स्टेशन का सबसे अच्छा रिस्पॉन्स रहा है।
ये भी पढ़ें : बिहार: बेगूसराय रेलवे स्टेशन बनेगा विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी मिलेंगी सुविधाएं
-
किस जाति से हैं रजत शर्मा के दामाद MJ Sudarshan? साउथ इंडियन रस्म से क्यों हुई बेटी की शादी? फैमिली बैकग्राउंड -
IITian Baba Marriage: कौन हैं अभय सिंह की इंजीनियर दुल्हन? कहां हुई मुलाकात? कैसे चढ़ा इश्क परवान? -
कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा? -
SDM Jyoti Maurya: 'वो बेवफा है', क्या एक होने जा रहे हैं ज्योति-आलोक? लगा था अवैध संबंध का आरोप -
Himanta Biswa Sarma Caste: किस जाति से हैं हिमंत बिस्वा सरमा, उनकी पत्नी रिनिकी? परिवार में कौन-कौन, हर डिटेल -
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
Harsha Richhariya:'हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश', महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल -
Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप -
'मैं उसकी दूसरी पत्नी बन गई', 79 साल की फेमस एक्ट्रेस को प्यार में मिला धोखा, अधूरी मोहब्बत ने तोड़कर रख दिया












Click it and Unblock the Notifications