Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात?

Khan Sir and Vada Pav Girl Chandrika Dixit: 'वड़ा पाव गर्ल' यानी चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' से लोकप्रियता हासिल करने के बाद अब उनके कुछ चौंकाने वाले दावों और हालिया वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चंद्रिका दीक्षित ने हाल ही में दावा किया है कि एक बिजनेसमैन ने उन्हें एक रात बिताने के बदले 50 लाख रुपये और एक रिसॉर्ट देने का ऑफर दिया था। इस बयान के सामने आते ही ये मामला चर्चा का विषय बन गया है।

वड़ा पाव गर्ल ने खान सर के साथ की मुलाकात
इसी बीच चंद्रिका दीक्षित का एक नया वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वड़ा पाव गर्ल मशहूर टीचर खान सर के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो को खुद चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

Khan Sir and Vada Pav Girl

खान सर ने चंद्रिका दीक्षित की जमकर की तारीफ

वीडियो में चंद्रिका दीक्षित फेमस खान सर की तारीफ करते हुए कहती हैं कि उन्होंने आम लोगों के लिए काफी काम किया है। वहीं खान सर भी उनकी सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए काम करते रहने की प्रेरणा देते दिखाई देते हैं।

फैंस ने जताई नाराजगी, सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना

हालांकि वड़ा पाव गर्ल के साथ हुई इस मुलाकात को लेकर खान सर के कुछ फैंस नाराज नजर आए। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा है कि खान सर को ऐसे विवादों से दूर रहना चाहिए जबकि कुछ ने उनकी छवि पर सवाल उठाए हैं। कुछ लोगों ने ये भी लिखा कि इस तरह के कोलैबोरेशन से उनकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है।

50 लाख के ऑफर का दावा फिर आया सामने

चंद्रिका दीक्षित ने एक इंटरव्यू में अपने पुराने दावे को दोहराते हुए कहा कि उन्हें ईमेल के जरिए इस तरह का ऑफर मिला था। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्होंने खुद अपने मेल चेक किए थे और ये ऑफर सही में आया था। उनका ये बयान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बन गया है।

चंद्रिका दीक्षित की शादी और पति की बेवफाई

-इन सबके बीच चंद्रिका दीक्षित ने अपने वैवाहिक जीवन को लेकर भी कई खुलासे किए हैं। उन्होंने अपने पति युगम गेरा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने खुद उन्हें अपने अन्य रिश्तों के बारे में बताया था। चंद्रिका दीक्षित ने भावुक होते हुए कहा कि वह अपने पति के बेहद करीब थीं और उनके जीवन की हर बात शेयर करती थीं लेकिन अब हालात बदल चुके हैं और ये उनके लिए काफी दर्दनाक है।

-चंद्रिका दीक्षित का नाम इन दिनों लगातार विवादों में बना हुआ है। एक तरफ उनके गंभीर आरोप हैं तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और उस पर मिल रही प्रतिक्रियाएं उन्हें चर्चा के केंद्र में बनाए हुए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन मामलों पर आगे क्या सफाई या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+