Ashok Kharat Case: अशोक खरात की बेटी से SIT ने की पूछताछ, दो महिला पुलिस अधिकारियों पर भी शक

Ashok Kharat Case: महाराष्ट्र के नासिक में खुद को 'गॉडमैन' बताने वाले अशोक खरात उर्फ 'कैप्टन' के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। विशेष जांच दल (SIT) अब मामले से जुड़े हर पहलू की गहराई से पड़ताल कर रहा है। जांच टीम ने अब तक इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की है और सूत्रों के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि एसआईटी को कुछ पुलिसकर्मियों पर भी संदेह है।

ताजा जानकारी के अनुसार, मंगलवार (6 अप्रैल) को खरात के बेटे हर्षवर्धन के साथ-साथ उसकी बेटी से भी पूछताछ की जाएगी। अशोक खरात की पुलिस हिरासत का आज आखिरी दिन है और उसे 8 अप्रैल को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। इस केस में कई वरिष्ठ अधिकारियों से भी पूछताछ की गई है।

Ashok Kharat Case

Ashok Kharat Case: पत्नी कल्पना अब भी फरार

इस केस में जहां एक ओर परिवार के सदस्यों से पूछताछ जारी है, वहीं खरात की पत्नी कल्पना अब तक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। खरात पर महिलाओं के यौन शोषण और आर्थिक अनियमितताओं जैसे गंभीर आरोप लगे हैं, जिनकी जांच SIT द्वारा की जा रही है।

Ashok Kharat Case Update: वरिष्ठ अधिकारियों पर भी शक

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में एक IAS अधिकारी के बाद अब दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के भी जांच के दायरे में आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि दो महिला पुलिस अधिकारी-एक DCP और दूसरी ACP रैंक की-खरात के संपर्क में थीं। आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने पसंदीदा पोस्टिंग के लिए खरात का सहारा लिया हो सकता है। साथ ही, इनके बीच संभावित आर्थिक लेन-देन की भी जांच की जा रही है।

SIT को 100 से ज्यादा शिकायतें मिलीं

महाराष्ट्र के सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में अशोक खरात के खिलाफ 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 8 मामले यौन उत्पीड़न और 2 धोखाधड़ी से जुड़े हैं। SIT को इस मामले में अब तक 100 से ज्यादा शिकायतें फोन कॉल के जरिए प्राप्त हो चुकी हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। इसके अलावा, 31 मार्च को खरात की पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ एक भूस्वामी से 4 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज किया गया था। जांच एजेंसियां इस पूरे मामले में हर एंगल से जांच कर रही हैं और आज शाम तक SIT द्वारा इस केस पर अहम जानकारी साझा किए जाने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+