IPL 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स को लगा एक और बड़ा झटका, लगातार दो जीत के बावजूद सामने आई बड़ी परेशानी!

IPL 2026 Delhi Capitals: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में लगातार दो जीत के साथ धमाकेदार शुरुआत करने वाली दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। टीम के सबसे घातक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क कोहनी और कंधे की चोट के कारण अगले तीन अहम मुकाबलों में नजर नहीं आएंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्टार्क फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में अपनी चोट का इलाज करा रहे हैं और उनके 20 अप्रैल से पहले भारत लौटने की संभावना कम है।

अगले तीन मैचों से बाहर हुए मिचेल स्टार्क (IPL 2026 Delhi Capitals)

मिचेल स्टार्क की अनुपस्थिति दिल्ली के लिए एक बड़ा सेटबैक है, क्योंकि टीम को अगले 10 दिनों में तीन बड़े मुकाबले खेलने हैं। दिल्ली को 8 अप्रैल यानी बुधवार को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच खेलना है। इसके अलावा 11 अप्रैल को टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से भिड़ेगी। वहीं 18 अप्रैल यानी शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मुकाबला खेला जाना है।

Delhi Capitals 1

स्टार्क के बिना गेंदबाजों ने दिखाया दम

मैनेजमेंट को उम्मीद है कि स्टार्क 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ होने वाले मैच तक फिट होकर वापसी कर लेंगे। अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली ने इस सीजन की शुरुआत बेहद दमदार तरीके से की है। टीम ने मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स को शुरुआती मैचों में हराकर अपना लोहा मनवाया है। स्टार्क की गैरमौजूदगी में भी दिल्ली के गेंदबाजों ने अब तक शानदार अनुशासन दिखाया है।

नई गेंद के साथ मुकेश ने किया कमाल

मुकेश कुमार नई गेंद के साथ काफी सटीक रहे हैं। लुंगी एनगिडी और टी. नटराजन ने डेथ ओवर्स में बेहतरीन कंट्रोल दिखाया है। कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और विप्रज निगम की तिकड़ी मिडिल ओवर्स में विपक्षी बल्लेबाजों पर लगाम कसने में सफल रही है। अपनी चोट को लेकर चल रही चर्चाओं पर खुद मिचेल स्टार्क ने सोशल मीडिया के जरिए स्थिति स्पष्ट की है।

वापसी को लेकर क्या बोले स्टार्क

उन्होंने कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खिलाड़ियों की इंजरी को लेकर फैलाई जा रही गलत धारणाओं की आलोचना की। स्टार्क ने कहा कि मैं फिलहाल अपनी कोहनी और कंधे की चोट का रिहैब कर रहा हूं। ऑस्ट्रेलिया के घरेलू सीजन के दौरान मुझे इस चोट की गंभीरता का अंदाजा नहीं था, लेकिन अब मैं मैनेजमेंट के साथ लगातार संपर्क में हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+