Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pakistan UAE debt news: 'अखंड भारत का हिस्सा बनेगा UAE', पाकिस्तानी सीनेटर ने ऐसा क्यों कहा?

Pakistan UAE debt news: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच रिश्तों में आई कड़वाहट अब खुलेआम जुबानी जंग में बदल गई है। जब UAE ने अपना कर्ज वापस मांगा, तो पाकिस्तानी सीनेटर मुशाहिद हुसैन ने आभार जताने के बजाय तीखे तंज कसे। उन्होंने यूएई को 'बेचारा और जरूरतमंद' बताते हुए अखंड भारत का डर तक दिखा दिया।

यह बयान पाकिस्तान की उस तिलमिलाहट को भी दर्शाता है जो आर्थिक तंगी और पुराने दोस्तों के दूर जाने से पैदा हुई है। वहीं इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोग पाकिस्तान की जम कर मजाक उड़ा रहे हैं।

Pakistan UAE debt news

Senator Mushahid Hussain statement: कर्ज मांगा तो निकले कड़वे बोल

जब तक UAE पैसे दे रहा था, सब ठीक था, लेकिन जैसे ही उसने अपना पैसा वापस मांगा, पाकिस्तान के सुर बदल गए। सीनेटर मुशाहिद हुसैन ने इसे 'अहसान' की तरह पेश किया कि पाकिस्तान कर्ज लौटा रहा है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि UAE को पैसों की सख्त जरूरत है, इसलिए हम उनका भला कर रहे हैं। कर्जदार का कर्जदाता को 'गरीब' कहना वाकई किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता।

ये भी पढे़ं: World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट

Pakistan viral news Hindi: 'बड़े भाई' वाला पुराना राग

पाकिस्तानी सीनेटर ने पुराने दिनों की याद दिलाते हुए दावा किया कि UAE को बनाने और उसकी फौज को ट्रेनिंग देने में पाकिस्तान का हाथ है। उन्होंने खुद को 'बड़ा भाई' बताते हुए कहा कि यह हमारा फर्ज है कि हम उनकी मदद करें। हालांकि, वे यह भूल गए कि आज के दौर में रिश्तों की बुनियाद इमोशन्स पर नहीं, बल्कि मजबूत अर्थव्यवस्था पर टिकी है, जहां पाकिस्तान फिलहाल काफी पीछे है।

ट्रंप और जंग का तड़का

हुसैन ने बातों-बातों में अमेरिका और क्षेत्रीय विवादों को भी घसीट लिया। उन्होंने तंज कसा कि UAE ने डोनाल्ड ट्रंप को भारी-भरकम रकम दी है और वे यमन व सूडान की जंग में उलझे हुए हैं। उनके मुताबिक, UAE आर्थिक संकट से गुजर रहा है, इसलिए पाकिस्तान दरियादिली दिखाकर उनका पैसा लौटा रहा है। यह बयान हकीकत से कोसों दूर सिर्फ अपनी जनता को खुश करने जैसा है।

ये भी पढे़ं: Pakistan: 14 अप्रैल से PIA नहीं भरेगी उड़ान! कई देशों में नहीं जाएंगी पाकिस्तानी फ्लाइट, बंद होने की कगार पर

अखंड भारत का डर और UAE

सबसे हैरान करने वाला बयान भारत और UAE की बढ़ती नजदीकियों पर था। सीनेटर ने कहा कि UAE में भारतीयों की आबादी इतनी बढ़ गई है कि वह जल्द ही 'अखंड भारत' का हिस्सा बन सकता है। उन्होंने अबू धाबी को चेतावनी दी कि भारत का विस्तारवादी विचार सिर्फ पाकिस्तान या बांग्लादेश तक सीमित नहीं है, बल्कि खाड़ी देश भी इसके निशाने पर हो सकते हैं।

दोस्ती में फूट डालने की कोशिश

पाकिस्तान इस समय भारत और अरब देशों के बीच मजबूत होते व्यापारिक और रणनीतिक रिश्तों से डरा हुआ है। मुशाहिद हुसैन का बयान इसी डर का नतीजा है। वे भारत के साथ UAE की दोस्ती में दरार डालना चाहते हैं। लेकिन हकीकत यह है कि कोरी धमकियों और पुराने अहसानों को गिनाने से कूटनीति नहीं चलती, इसके लिए अपनी तिजोरी भी भरनी पड़ती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+