IPL 2026: आईपीएल का हिस्सा रहे 3 खिलाड़ियों का अब हो चुका निधन, कौन हैं ये दिग्गज नाम
IPL 2026: आईपीएल दुनिया की दूसरी सबसे महंगी खेल लीग है, जिसमें खेलने का सपना हर क्रिकेटर का होता है। 19 साल से चल रही इस क्रिकेट लीग में देश-विदेश से कई सितारे खेले हैं। खेलने के अलावा कोचिंग स्टाफ में भी अपनी सेवाएं दी हैं और अपना सफर यादगार बनाया है। इस लीग से जुड़े तीन ऐसे सितारे हैं, जो अब दुनिया में नहीं हैं।
तीनों ही दिग्गज विदेशी सरजमीं से आते हैं और अपने क्रिकेटिंग समय में दिग्गज रहे हैं। दो को खेलने का मौका मिला और एक खिलाड़ी कोचिंग का हिस्सा रहा है। ऐसे में फैंस को भी यह जानना चाहिए कि किन तीन नामों की अब मृत्यु हो गई है, क्या कारण रहे।

शेन वॉर्न
आईपीएल इतिहास में शेन वॉर्न का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा है। 2008 के पहले ही सीजन में एक युवा टीम के साथ राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाकर उन्होंने दुनिया को चौंका दिया था। मार्च 2022 में थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से उनका आकस्मिक निधन हो गया, उस समय वॉर्न की उम्र महज 52 साल थी। राजस्थान रॉयल्स के बिकने पर शेनव वॉर्न के परिवार को 460 करोड़ रुपये मिलेंगे क्योंकि उनके अनुबंध में शेयर का जिक्र था।
एंड्रू सायमंड्स
ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने आईपीएल में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से तहलका मचाया था। वे डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस का अहम हिस्सा रहे। मई 2022 में एक सड़क दुर्घटना में साइमंड्स की जान चली गई। सायमंड्स डेक्कन चार्जर्स की विनिंग टीम की प्लेइंग इलेवन में भी शामिल थे। किसी ने नहीं सोचा होगा कि वह इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह देंगे, उस समय वह महज 46 वर्ष के थे।
हीथ स्ट्रीक
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक ने आईपीएल में अपनी गेंदबाजी की रणनीतियों से कई टीमों को मजबूती दी। वे गुजरात लायंस (2016-2017) और कोलकाता नाइट राइडर्स (2018) के गेंदबाजी कोच रहे। साल 2023 में कैंसर से लंबी जंग हारने के बाद 49 साल की उम्र में उनका निधन हुआ।
-
35 करोड़ का दांव खेल बना लिए 350 करोड़! IPL ने कैसे बदली प्रीति जिंटा की किस्मत? 51 की उम्र में भी हैं सुपरफिट -
IPL 2026: क्या KKR के ड्रेसिंग रूम में सब ठीक नहीं है? शाहरुख खान और वेंकी मैसूर के बीच जोरदार बहस, VIDEO -
CSK Playoffs Scenario: चेन्नई सुपर किंग्स हो जाएगी प्लेऑफ़ से बाहर? हार की हैट्रिक से मुश्किल हुई राह -
Today IPL Match 2026: आईपीएल में आज किसका मैच? इन दोनों टीमों के बीच होगी कांटे की टक्कर! -
RCB vs CSK: आरसीबी-चेन्नई के मैच में कौन जीता? किस खिलाड़ी ने बनाए रन, गेंदबाजी में किसका रहा दबदबा -
युवराज सिंह के कौन से दुश्मन हैं जिनके साथ कमेंट्री में बैठने से किया इनकार? किस वजह से लिया इतना बड़ा फैसला? -
KKR vs PBKS Weather Report: कोलकाता में बारिश के साथ तूफान का अलर्ट, अगर धुला मैच तो किसे मिलेगा फायदा? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 5 April: SRH vs LSG, ऋषभ पंत या ईशान किशन टॉस का बॉस कौन? -
Mohammed Shami की धार के सामने अभिषेक-हेड लाचार! काव्या मारन की SRH पर भारी पड़ी ये गलती? -
विराट कोहली रचेंगे इतिहास! CSK के खिलाफ सिक्सर किंग बनने का मौका, रोहित शर्मा के क्लब में होंगे शामिल -
RCB vs CSK: रोहित शर्मा का सालों पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, चिन्नास्वामी में कोहली ने रचा इतिहास, बने नंबर-1 -
Who Won Yesterday Match, GT vs RR 4 April: कल का मैच कौन जीता- गुजरात vs राजस्थान












Click it and Unblock the Notifications