Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप
Assam Elections 2026, Himanta Biswa Sarma Wife Riniki Bhuyan: असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है, लोगों मे काफी उत्साह वोटिंग को लेकर देखा जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकी हैं अब किसका असर जनता पर हुआ है, इसका पता 4 मई को चलेगा, जिस दिन चुनावी परिणाम आएंगे।
वोटिंग से ठीक पहले प्रवक्ता पवन खेड़ा ने 5 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री की पत्नी के पास कथित तौर पर तीन देशों के पासपोर्ट होने का दावा किया था, जिसके बाद असम के मुख्यमंत्री ने इन आरोपों पर कड़ा पलटवार किया था।
खेड़ा ने इसे भारत की राजनीति में एक मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ 'शायद ही कभी सामने आया इतना बड़ा खुलासा' बताया था, उन्होंने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी पर पहले भी जमीन हड़पने, मंदिर के चंदे, सरकारी सब्सिडी और चिट फंड घोटालों जैसे कई मामलों से जुड़े होने का आरोप लगाया था। खेड़ा ने जोर देकर कहा कि आज वे जो दस्तावेज पेश कर रहे हैं, वे भारत से बाहर के मामलों से संबंधित हैं।'

कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि 'हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पास एक नहीं बल्कि तीन-तीन वैध पासपोर्ट हैं। इनमें 14 मार्च 2022 को जारी यूएई का गोल्डन कार्ड शामिल है, जो 13 मार्च 2027 को एक्सपायर होगा।उनके पास एंटीगुआ और मिस्र के भी पासपोर्ट हैं।' खेड़ा ने स्पष्ट किया, 'बाकी भी हो सकते हैं लेकिन हमें नहीं मालूम है।'

'मुख्यमंत्री की पत्नी भारतीय नागरिक नहीं', कांग्रेस का आरोप
खेड़ा ने आरोप लगाया कि 'एक मौजूदा मुख्यमंत्री की पत्नी भारतीय नागरिक नहीं है (जो अवैध है) या अगर वह हैं तो यह गैरकानूनी है। कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले की जांच की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता ने असम सरकार पर 'लुटेरों की सरकार' होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह तैयारी चुनाव हारने पर देश छोड़ने की है, उन्होंने इसे संभावित हार के बाद फरार होने की रणनीति का हिस्सा बताया।'

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पलटवार
पवन खेड़ा के आरोपों पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पलटवार किया था, उन्होंने लिखा कि 'कांग्रेस पार्टी में 'गहरी हताशा और घबराहट' दिखती है क्योंकि असम 'ऐतिहासिक जनादेश' की ओर बढ़ रहा है। सरमा ने इन 'निराधार हमलों' को कांग्रेस की 'कमज़ोर स्थिति' बताई और कहा कि 'मुख्यमंत्री ने खेड़ा के 'हर आरोप को खारिज' करते हुए उन्हें 'दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत और राजनीतिक रूप से प्रेरित झूठ' बताया, 'जिनका उद्देश्य असम की जनता को गुमराह करना है।'

सरमा ने दावा किया था कि 'असम की जनता इस तरह के दुष्प्रचार से गुमराह नहीं होगी और उन्हें 100 से अधिक सीटों का निर्णायक जनादेश प्राप्त करने का दृढ़ संकल्प और विश्वास है।'
कौन हैं हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी?
आपको बता दें कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी का नाम रिनिकी भुइयां हैं, जो कि अक्सर अपने लुक और अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहती हैं। उन्हें लोग Beauty With Brain कहते हैं, वो Pride East Entertainment कंपनी की Managing Director हैं। उन्होंने Political science and law में स्नातक किया है और वो देश की जाने-माने उद्योगपति जादव चंद्र भुइयां की बेटी हैं। वो एक पेशेवर वकील और पूर्व टेनिस खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर असम का प्रतिनिधित्व भी किया है।

10 साल की डेट के बाद सरमा से रचाई शादी
31 जुलाई, 1973 को गुवाहाटी में जन्मी रिनिकी भुइयां ने गुवाहाटी के कॉटन कॉलेज से ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन करने के बाद एलएलबी की पढ़ाई की थी। 10 साल की डेटिंग के बाद रिनिकी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से 2001 में विवाह किया था, इस शादी से उन्हें दो बच्चे (बेटा नंदिल बिस्वा सरमा और बेटी सुकन्या सरमा) हैं। 2026 के विधानसभा चुनाव नामांकन के अनुसार, रिनिकी भुइयां सरमा के पास बड़ी चल-अचल संपत्ति है, जो अपनी स्व-अर्जित और पैतृक संपत्तियों का प्रतिनिधित्व करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications