किस जाति से हैं रजत शर्मा के दामाद MJ Sudarshan? साउथ इंडियन रस्म से क्यों हुई बेटी की शादी? फैमिली बैकग्राउंड
Rajat Sharma Daughter Disha Sharma MJ Sudarshan: देश के चर्चित टीवी पत्रकार रजत शर्मा की बेटी की शादी ने न सिर्फ सोशल मीडिया बल्कि सियासी और फिल्मी गलियारों में भी खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन इस हाई-प्रोफाइल शादी के बाद एक सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में है-आखिर उनके दामाद एम.जे. सुदर्शन किस जाति और धर्म से आते हैं? और जब शादी दिल्ली में हुई, तो इसे पूरी तरह साउथ इंडियन रीति-रिवाज से क्यों किया गया? इस पूरे मामले को समझने के लिए आपको शादी से लेकर फैमिली बैकग्राउंड तक हर पहलू को विस्तार से जानना होगा।
एम.जे. सुदर्शन फैमिली बैकग्राउंड (M. J. Sudarshan Profile)
एम.जे. सुदर्शन मूल रूप से तमिल नाडु के रहने वाले हैं और पेशे से सीनियर एडवोकेट हैं। वे ट्रेडमार्क और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं और कॉर्पोरेट- मीडिया सेक्टर से जुड़े कई मामलों पर काम कर चुके हैं। वे भी उसी लॉ फर्म से जुड़े हैं,जहां दिशा शर्मा काम करती हैं। यही पेशेवर जुड़ाव धीरे-धीरे निजी रिश्ते में बदला और दोनों ने शादी का फैसला किया।

जहां तक उनकी उम्र की बात है, वे 30 से 35 साल के बीच माने जाते हैं। हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम जानकारी सार्वजनिक है, क्योंकि वे लो-प्रोफाइल रहना पसंद करते हैं।
क्या है उनकी जाति और धर्म?
अब सबसे अहम सवाल एम.जे. सुदर्शन किस जाति या धर्म से हैं? एम.जे. सुदर्शन हिंदू धर्म को मानने वाले हैं। हालांकि उनकी जाति को लेकर कोई आधिकारिक या विश्वसनीय सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एम.जे. सुदर्शन ब्राह्मण है। इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा की जाति को लेकर विकिपीडिया में दावा किया गया है कि वो ब्राह्मण हैं।
एम.जे. सुदर्शन की जाति को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे जरूर किए जा रहे हैं, लेकिन इनमें से किसी की भी पुष्टि नहीं होती। अगर सुदर्शन समुदाय की बात करें तो
सुदर्शन समाज (डोमार/डुमार): 'सुदर्शन' नाम का प्रयोग एक विशिष्ट समुदाय (डुमार/डोमार) के लोग अपने उपनाम के रूप में करते हैं, जो समाज में सुदर्शन ऋषि के अनुयायी माने जाते हैं। तमिलनाडु में 'सुदर्शन' टाइटल मुख्य रूप से हिंदू समुदाय में ही इस्तेमाल किया जाता है। यह किसी जाति के लिए सीमित नहीं है, लेकिन तमिल ब्राह्मणों और अन्य पारंपरिक हिंदू समुदायों में यह नाम आम है।

साउथ इंडियन तरीके से क्यों हुई रजत शर्मा की शादी?
इस शादी की सबसे खास बात यह रही कि इसे पूरी तरह साउथ इंडियन रीति-रिवाज से संपन्न किया गया। दरअसल, एम.जे. सुदर्शन का परिवार तमिलनाडु से आता है और उनकी सांस्कृतिक परंपराएं दक्षिण भारतीय हैं। ऐसे में शादी में उनके रीति-रिवाजों का पालन किया गया।
यह एक सामान्य बात है कि जब दो अलग-अलग राज्यों या संस्कृतियों के लोग शादी करते हैं, तो अक्सर दोनों परिवारों की परंपराओं का सम्मान किया जाता है। यहां भी यही देखने को मिला। इस शादी में परंपरा और आधुनिकता का खूबसूरत मेल दिखा, जहां साउथ इंडियन रस्मों के साथ ग्रैंड सेलिब्रेशन भी हुआ।

रजत शर्मा और उनका परिवार (Rajat Sharma Family Background)
रजत शर्मा भारतीय मीडिया जगत का बड़ा नाम हैं और इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ हैं। उनकी पत्नी रितु धवन (Ritu Dhawan) भी मीडिया इंडस्ट्री की जानी-मानी शख्सियत हैं।
ऋतु धवन इंडिपेंडेंट न्यूज सर्विस की को-फाउंडर हैं और चैनल की CEO व मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुकी हैं। उन्हें 2012 में "मोस्ट इन्फ्लुएंशियल वुमन ऑफ द ईयर" अवॉर्ड भी मिल चुका है। यह परिवार मीडिया, बिजनेस और पब्लिक लाइफ में मजबूत पकड़ रखता है, लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा संयमित रहा है।

रजत शर्मा की बेटी की शादी में कौन-कौन पहुंचा?
यह शादी किसी फिल्मी अवॉर्ड शो से कम नहीं थी। इसमें देश के बड़े नेता और बॉलीवुड के दिग्गज शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान जैसे कई बड़े नाम इस समारोह में पहुंचे। इसके अलावा फिल्ममेकर भूषण कुमार, योग गुरु बाबा रामदेव और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी इस शादी का हिस्सा बने। शाहरुख खान की मौजूदगी खास आकर्षण रही और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए।












Click it and Unblock the Notifications