बिहार: बेगूसराय रेलवे स्टेशन बनेगा विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी मिलेंगी सुविधाएं
बिहार के बेगूसराय में मेट्रो संचालन का मुद्दो सुर्खियों में है, वहीं अब बेगूसराय रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने की क़वायद शुरू कर दी गई है।
पटना, 3 मार्च 2022। बिहार के बेगूसराय में मेट्रो संचालन का मुद्दो सुर्खियों में है, वहीं अब बेगूसराय रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने की क़वायद शुरू कर दी गई है। ख़बर आ रही है कि बेगूसराय रेलवे स्टेशन का नक्शा ऐसा बना दिया जाएगा कि विश्व स्तर पर बेगूसराय रेलवे स्टेशन की एक अलग पहचान होगी। यहां हर वह बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी जो एयरपोर्ट पर मुहैय्या करवाई जाती है। रेल भूमि विकास प्राधिकरण की तरफ़ से बेगूसराय को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेश बनाने के लिए दूसरी बार भी सर्वे पूरा कर लिया गया है। स्थानीय लोगों में आरएलडीए की तरफ़ से सर्वे पूरा करने पर खुशी का माहौल है। उनका मानना है कि आने वाले कुछ साल में बेगूसराय का नक्शा पूरी तरह से बदल जाएगा।

विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने की क़वायद तेज़
बिहार में रेलवे स्टेशनों की बदलती तस्वीर के साथ बेगूसराय रेलवे स्टेशन को भी विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने की क़वायद तेज़ कर दी गई है। इससे पहले भी सर्वे हुआ था लेकिन उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था लेकिन अब दोबारा से रेल भूमि विकास प्राधिकरण ने सर्वे पूरा कर लिया है जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक तीन दिवसीय दौरे के दौरान आरएलडीए की पांच सदस्यीय टीम ने बेगूसराय रेलवे स्टेशन का हर पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सर्वे किया है। सर्वे के दौरान बेगबसराय से कितने यात्री सफर करते हैं, कितने पैसेंजर दूसरे राज्यों के लिए आरक्षण करवाते हैं, इस स्टेशन से कितने गांव की कनेक्टिविटी है, कितनी ट्रेनें यहां रुकती हैं, पार्किंग की व्यवस्था कैसी है। कितनी ट्रेनें यहां रुकती हैं, इस स्टेशन को किस तरह से औऱ ज़्यादा डेवलप किया जा सकता है। इन तरह के तमाम मुद्दों का आरएलडीए की टीम ने सर्वे किया।

स्टेशन के लिए नए सिरे से ब्लू प्रिंट तैयार
विनोद कुमार (सीनियर मैनेजर, रेल विकास प्राधिकरण) ने बताया बेगूसराय रेलवे स्टेशन के सर्वे पूरा हो गया है। बेगूसराय स्टेशन के लिए नए सिरे से ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है, जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए ग्राफ़ पर मुहर लगते ही 2022 के आख़िर तक स्टेशन पर काम शुरू कर दिया जाएगा। अन्य स्टेशन के सर्वे के मुक़ाबले बेगूसराय रेलवे स्टेशन का सबसे अच्छा रिस्पॉन्स रहा है। लेकिन सर्वे के दौरान पाया गया कि रेलवे स्टेशन के मेन गेट पर बहुत ज्यादे भीड़ होती है, अवैध रूप से दर्जनों दुकानें स्टेशन के मेन गेट पर ही है। इसके साथ ही पार्किंग भी स्टेशन के मुख्य द्वार पर है बस स्टेशन भी रेलवे स्टेशन के सामने होने की वजह यहां से गुजरने वाली बसों की वजह से मेन गेट के पास जाम भी लग जाता है। इस वजह से यात्रियों को काफ़ी परेशानी होती है। सबसे पहले इन सब मुद्दो पर कार्य किया जाएगा। ताकि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को किसी तरह की दिक़्कतों का सामना नहीं करना पड़े।

हावड़ा के लिए भी मिलेंगी सीधी ट्रेनें
आपको बता दें कि राज्यसभा सांसद राकेश सिंहा ने हाल ही में बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने यात्रियों को हो रही परेशानी और स्टेशन की सफाई पर फीडबैक भी लिया था। उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद कहा कि रेलवे स्टेशन में यात्रियों को मिल रही सुविधा और रखरखाव में काफी परिवर्तन देखने को मिला है। मंडल और जोन के अधिकारियों का लगातार बेगूसराय रेलवे स्टेशन का दौरा कर रहे हैं यह है अच्छी बात है पहले कभी ऐसा देखने को नहीं मिलता था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बेगूसराय स्टेशन पर यात्रियों के लिए शौचालय और पार्किंग की उचित सुविधा सुनिश्चित की जाए। वहीं राकेश सिन्हा ने कहा कि बेगूसराय स्टेशन पर रिटायरिंग रूम बनाने के साथ-साथ अगले साल से हावड़ा के लिए सीधी ट्रेनें भी मिलेंगी।
ये भी पढ़ें: बिहार की राजधानी पटना के बाद अब बेगूसराय में भी होगा मेट्रो परिचालन, जानिए किस रूट पर चलेगी मेट्रो ?
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications