SDM Jyoti Maurya: 'वो बेवफा है', क्या एक होने जा रहे हैं ज्योति-आलोक? लगा था अवैध संबंध का आरोप

SDM Jyoti Maurya: उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और उनके सफाईकर्मी पति आलोक मौर्या एक बार फिर से चर्चा में हैं, वजह इस बार कोई विवाद, आरोप या झगड़ा नहीं बल्कि सुलह है। जी हां, ज्योति और आलोक के बीच का झगड़ा खत्म हो गया है और दोनों ने प्रयागराज और हाईकोर्ट में लंबित सभी कानूनी मुकदमे वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बात की पुष्टि खुद आलोक मौर्या ने की है।

आलोक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'उन्होंने बच्चों के भविष्य को देखते हुए विवाद खत्म करने का फैसला किया है।' हालांकि ज्योति की ओर से इस बारे में कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

SDM Jyoti Maurya

आलोक के बयान की वजह से एक बार फिर से उनका और ज्योति का रिश्ता सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और लोग इस पर काफी कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि तीन साल पहले दोनों के रिश्ते ने सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम तक तूफान पैदा कर दिया था। दरअसल आलोक ने ज्योति पर धोखाधड़ी, भ्ष्टाचार और बेवफाई का आरोप लगाया था।

पति आलोक ने SDM Jyoti Maurya पर एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप लगाया था

उसने कहा था कि 'उसने शादी के बाद ज्योति को पढ़ाया लिखाया और अधिकारी बनने में मदद की लेकिन ज्योति नौकरी मिलते ही बदल गई और उसने उसे छोड़ दिया।' आलोक ने ज्योति पर एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया था। उसका कहना था कि 'तत्कालीन गाजियाबाद जिला कमांडेंट होमगार्ड मनीष दुबे से ज्योति का अफेयर चल रहा है, जो कि पहले से शादीशुदा है।'

SDM Jyoti Maurya

'शादी के बाद भी मैंने SDM Jyoti Maurya को पढ़ाया'

आलोक ने कहा था कि 'उसकी और ज्योति की शादी साल 2010 में दोनों के परिवारों की सहमति से हुई थी। शादी के बाद ज्योति अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती थी और मैंने उसका साथ दिया। 2015 में उसने PCS परीक्षा पास की और अधिकारी बन गई। कम सैलरी के बावजूद मैंने ज्योति की शिक्षा में हर संभव मदद की थी और सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन ज्योति का मनीष दुबे के साथ अवैध संबंध जब से चलने लगा, तब से हमारे बीच की बातें बिगड़ गईं।'

SDM Jyoti Maurya

SDM Jyoti Maurya ने पति आलोक पर लगाया था उत्पी़ड़न का आरोप

जबकि ज्योति ने सभी आरोपों को गलत बताते हुए आलोक और उसके परिवारवालों पर उत्पीड़न और झूठ बोलने का आरोप लगाया था। ज्योति का कहना था कि 'पूरा परिवार केवल उससे पैसे की डिमांड करता रहता है। आलोक ने उससे झूठ बोलकर शादी की थी, शादी के वक्त बताया गया था कि वो एक अधिकारी है लेकिन शादी के बाद पता चला कि वो सफाई कर्मी है।मैंने आलोक से तलाक की मांग की थी इसलिए उसने मीडिया में आकर मुझे बदनाम करने की कोशिश की और मेरे चरित्र पर सवाल खड़े कर दिए।'

SDM Jyoti Maurya

आलोक ने हाईकोर्ट में पत्नी से गुजारा भत्ता की मांग की थी

कानूनी मोर्चे पर, आलोक ने हाईकोर्ट में पत्नी से गुजारा भत्ता दिलाने की याचिका दायर की थी तो वहीं ज्योति मौर्या ने जिला अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। इस प्रकरण के बाद आलोक मौर्या ने पुरुषों के अधिकारों की पैरवी करते हुए पुरुष आयोग के गठन की मांग की थी और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत राज्य महिला आयोग से भी संपर्क साधा था। आपको बता दें कि इस कपल को शादी से दो जुड़वा बेटियां हैं।

दो बेटियों की मम्मी हैं SDM Jyoti Maurya

वर्तमान स्थिति देखें तो, ज्योति मौर्या गाजियाबाद जनपद में एडीएम प्रशासन के पद पर तैनात हैं। उनकी दोनों बेटियां उनके साथ रहकर पढ़ाई कर रही हैं। आलोक मौर्या प्रयागराज के पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मी के रूप में सेवारत हैं और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं।

'पैसों के चक्कर में लगता है पति मान गया', सोशल मीडिया पर भड़के लोग

आलोक-ज्योति के सुलह की खबर सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने दोनों के फैसले का स्वागत करते हुए सफल वैवाहिक जीवन के लिए ऊपरवाले से प्रार्थना की है तो वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि 'पैसों के चक्कर में लगता है पति मान गया' तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि 'ज्योति को अभी भी संभलकर रहने की बात कर रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+