Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट
Gold Rate Today 6 April 2026: सप्ताह की शुरुआत के साथ ही सर्राफा बाजार से बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार 6 अप्रैल 2026 को देशभर में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारों में हलचल बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,51,070 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि मुंबई में यह ₹1,50,920 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
हालांकि दिलचस्प बात यह है कि बीते एक सप्ताह में सोने की कीमतों में कुल मिलाकर तेजी भी देखने को मिली थी, लेकिन आज बाजार खुलते ही गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी उतार-चढ़ाव जारी है। फिलहाल हाजिर सोने की कीमत 4,591.52 डॉलर प्रति औंस के आसपास बनी हुई है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं का असर सीधे तौर पर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है। घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने के भाव में 0.28% की गिरावट दर्ज हुई और यह ₹1,49,267 प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
Gold Rate In India Today: भारत के 20 बड़े शहरों में गोल्ड रेट
| शहर | रेट |
|---|---|
| 🔹दिल्ली | 24 कैरेट - ₹1,51,070 | 22 कैरेट - ₹1,38,490 | 18 कैरेट - ₹1,11,350 |
| 🔹मुंबई | 24 कैरेट - ₹1,50,920 | 22 कैरेट - ₹1,38,340 | 18 कैरेट - ₹1,11,200 |
| 🔹कोलकाता | 24 कैरेट - ₹1,50,920 | 22 कैरेट - ₹1,38,340 | 18 कैरेट - ₹1,11,200 |
| 🔹चेन्नई | 24 कैरेट - ₹1,52,170 | 22 कैरेट - ₹1,39,490 | 18 कैरेट - ₹1,12,000 |
| 🔹बेंगलुरु | 24 कैरेट - ₹1,50,920 | 22 कैरेट - ₹1,38,340 | 18 कैरेट - ₹1,11,200 |
| 🔹हैदराबाद | 24 कैरेट - ₹1,50,920 | 22 कैरेट - ₹1,38,340 | 18 कैरेट - ₹1,11,200 |
| 🔹पुणे | 24 कैरेट - ₹1,50,920 | 22 कैरेट - ₹1,38,340 | 18 कैरेट - ₹1,11,200 |
| 🔹अहमदाबाद | 24 कैरेट - ₹1,50,970 | 22 कैरेट - ₹1,38,390 | 18 कैरेट - ₹1,11,250 |
| 🔹जयपुर | 24 कैरेट - ₹1,51,070 | 22 कैरेट - ₹1,38,490 | 18 कैरेट - ₹1,11,350 |
| 🔹लखनऊ | 24 कैरेट - ₹1,51,070 | 22 कैरेट - ₹1,38,490 | 18 कैरेट - ₹1,11,350 |
| 🔹चंडीगढ़ | 24 कैरेट - ₹1,51,070 | 22 कैरेट - ₹1,38,490 | 18 कैरेट - ₹1,11,350 |
| 🔹भोपाल | 24 कैरेट - ₹1,50,970 | 22 कैरेट - ₹1,38,390 | 18 कैरेट - ₹1,11,250 |
| 🔹पटना | 24 कैरेट - ₹1,51,070 | 22 कैरेट - ₹1,38,490 | 18 कैरेट - ₹1,11,350 |
| 🔹नागपुर | 24 कैरेट - ₹1,50,920 | 22 कैरेट - ₹1,38,340 | 18 कैरेट - ₹1,11,200 |
| 🔹इंदौर | 24 कैरेट - ₹1,50,970 | 22 कैरेट - ₹1,38,390 | 18 कैरेट - ₹1,11,250 |
| 🔹सूरत | 24 कैरेट - ₹1,50,970 | 22 कैरेट - ₹1,38,390 | 18 कैरेट - ₹1,11,250 |
| 🔹कानपुर | 24 कैरेट - ₹1,51,070 | 22 कैरेट - ₹1,38,490 | 18 कैरेट - ₹1,11,350 |
| 🔹रांची | 24 कैरेट - ₹1,51,070 | 22 कैरेट - ₹1,38,490 | 18 कैरेट - ₹1,11,350 |
| 🔹भुवनेश्वर | 24 कैरेट - ₹1,50,920 | 22 कैरेट - ₹1,38,340 | 18 कैरेट - ₹1,11,200 |
| 🔹गुवाहाटी | 24 कैरेट - ₹1,50,920 | 22 कैरेट - ₹1,38,340 | 18 कैरेट - ₹1,11,200 |
चांदी की कीमत भी फिसली
सोने के साथ-साथ चांदी में भी गिरावट देखी गई है। 6 अप्रैल की सुबह चांदी ₹2,49,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई है। हालांकि पिछले एक सप्ताह में इसमें करीब ₹5,000 की तेजी दर्ज की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव 69.57 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है।
देश में सोना-चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?
भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क, जीएसटी और स्थानीय मांग-आपूर्ति शामिल हैं। इसके अलावा भू-राजनीतिक हालात जैसे युद्ध या आर्थिक संकट भी कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव ला सकते हैं। यही वजह है कि कभी सोना तेजी से महंगा होता है तो कभी अचानक गिरावट देखने को मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications