Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Harsha Richhariya:'हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश', महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल

Harsha Richhariya on Love Jihad: महाकुंभ में वायरल हुईं साध्वी हर्षा रिछारिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं, वजह है उनकी लेटेस्ट पोस्ट जिसमें उन्होंने खुलकर 'लव जिहाद' और ' ब्रेन वॉश' की बात कही है। लंबे वक्त बात हर्षा ने कोई वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा कहा है, जिस पर बवाल मच गया है।

दरअसल उन्होंने अपने वीडियो में बताया है कि 'उन्हें कुछ वक्त से एक मुस्लिम युवक जिसका नाम मोहम्मद अशहर की आईडी से आए मेल के स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए हिंदू धर्मगुरुओं पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने वीडियो की शुरुआत में कहा है कि 'मैं आपको एक बात बताती हूं हो सकता है बहुत से लोगों को मिर्ची लगे लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।'

Harsha Richhariya

उन्होंने कहा कि मेल भेजने वाले ने उनकी खैरियत पूछी और साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्ट न करने का कारण भी पूछा, फिर इसके बाद उसने कहा कि 'देखो! हर्षा ये सब चीजें नेम-फेम व फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए तो ठीक हैं, लेकिन अंत में इनसे घर नहीं चलता। भविष्य का क्या प्लान है? तुम मुझसे शेयर कर सकती हो' हर्षा ने कहा कि ये कथित तौर पर 'लव जिहाद' की रणनीति का हिस्सा है, शुरुआत ऐसे ही होती है। उसने मुझे गलत या पाखंडी नहीं कहा बल्कि मेरा हितैषी बन गया।'

'लव जिहाद और ब्रेनवॉश की शुरुआत होती है'

हर्षा ने कहा कि 'जब अपने धर्म के लोग हमारा मजाक उड़ाते हैं, तब दूसरे लोग इस कमजोर मानसिक स्थिति को पहचानते हैं और इसका फायदा उठाते हैं, वे फरिश्ता बनकर आते हैं और रहम और प्रेम दर्शाते हैं बस यहीं से लव जिहाद और ब्रेनवॉश की शुरुआत होती है, मैं इसे हमारे धर्म की कमी मानती हूं।' हर्षा ने साफ किया है कि 'उन्हें मेल भेजने वाले से शिकायत नहीं है, बल्कि समाज को ऐसे लोग चाहिए जो इंसानियत को समझें।'

Harsha Richhariya

Harsha Richhariya के वीडियो पर मचा बवाल

आपको बता दें कि 2 मिनट 33 सेकंड का वीडियो हर्षा ने मध्य प्रदेश के उज्जैन से शेयर किया है जिसने सोशल मीडिया पर गदर काट दी है। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ' सही कहा आप ने ये उसी समय का फायदा उठाते हे और आप के हमदर्द बन के आते हे बहुत ही सही तरीके से आप ने इसे बताया मेम proud of You'.

'ना जाने कितनी हिंदू बहनों का शोषण हुआ', भड़के लोग

तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'बहुत सुंदर सोच है आपकी और एक अच्छा संदेश दिया आपने हिंदू समाज को आप भी जागरूकता के कारण इस लव जिहाद में नहीं फंसी वरना ना जाने कितनी हिंदू बहनों का शोषण हुआ है आपकी सुंदर सोच को मेरा दंडवत प्रणाम।'

Harsha Richhariya

कौन हैं Harsha Richhariya ?

हर्षा रिछारिया मूलतः मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं और लंबे समय से ऋषिकेश, उत्तराखंड में रहती हैं। प्रयागराज महाकुंभ 2025 में साध्वी के रूप में शामिल होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी पहचान मिली थी। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पूर्व मॉडल भी रह चुकी हैं लेकिन उनके महाकुंभ के शाही स्नान में शामिल होने पर कई धर्मगुरुओं ने काफी आपत्ति जताई थी जिसके बाद हर्षा को कुंभ को छोड़ना पड़ा था। महाकुंभ के दौरान वे निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की शिष्या के तौर पर भी जानी गईं। हर्षा स्वयं को एक सामाजिक कार्यकर्ता और "हिंदू सनातन शेरनी" भी बताती हैं।

यह पढ़ें: F-15E Down In Iran: दुश्मन की धरती से आधी रात को अपना पायलट उठा ले गया अमेरिका, नाकाम किया ईरान का प्लान!
यह पढ़ें: F-15E Down In Iran: दुश्मन की धरती से आधी रात को अपना पायलट उठा ले गया अमेरिका, नाकाम किया ईरान का प्लान!
Election 2026
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+