टूरिस्ट प्लेस पर न्यूड होकर कर रहे थे अश्लील डांस, 10 विदेशी हुए गिरफ्तार
नई दिल्ली। कंबोडिया पुलिस ने पांच ब्रिटिश नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि वे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर अश्लील डांस कर रहे थे। पुलिस के अनुसार सियम रीप में जब रेड डाली गई तो वहां अश्लील डांस करने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनमें 2 लड़कियां भी हैं। वहीं इस मामले में गिरफ्तार किए गए ग्रुप का कहना है, वे सभी दुविधा में हैं कि आखिर गिरफ्तारी क्यों की गई?
पब्लिक प्लेस पर अश्लील डांस
जिन्हें कंबोडियन पुलिस ने गिरफ्तार किया है वो अपनी गिरफ्तारी से हैरान है। वहीं पुलिस ने उसकी अश्लील तस्वीरें भी जारी कर दी है। सभी की उम्र 19 साल से लेकर 35 साल बताई जा रही है। कंबोडियाई पुलिस ने इस पूरे मामले की तस्वीर अपनी वेबसाइट पर भी पब्लिश की है। इसमें साफ साफ दिख रहा है कि वे सभी लड़के लड़कियां सेक्स की पोजिशन बनाकर मस्ती कर रहे हैं। हालांकि उनमें कुछ ही लोग अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दे रहे हैं।
पब्लिक प्लेस पर अश्लील डांस
गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक कैदी ने प्रेस एजेंसी से बात करते हुए कहा कि तस्वीरों में जो लोग सेक्स की पोजिशन बनाकर मस्ती करते दिख रहे हैं, उनमें से एक भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए ज्यादातर लोग अप्रवासी है लेकिन कुछ ब्रिटिश पर्यटक भी हैं जो सिर्फ 2 हफ्ते पहले ही घूमने आए थे।
पुलिस ने जारी की तस्वीर
गिरफ्तार कैदी ने कहा कि वे सिर्फ बार्बीक्यू स्टाइल में पार्टी कर रहे थे, तभी पुलिस आई और अचानक लोगों को भीड़ से पकड़ कर ले गई। वहीं पुलिस ने पब्लिक प्लेस पर की जा रही अश्लील हरकत की तस्वीरें जारी कर दी है, जिसमें कई जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।