दिल्ली वाले हो जाओ सावधान! अस्पतालों से चोरी हुए 8 बच्चों को CBI ने किया रेस्क्यू, पूरे राजधानी में हड़कंप
Delhi Child Trafficking: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों बच्चा चोरी गैंग का खौफ जारी है। चाइल्ड ट्रैफिकिंग मामले में शनिवार (06 अप्रैल) को सीबीआई (CBI) छापेमारी के दौरान 8 नवजात बच्चों को रेस्क्यू किया है। ये बच्चे दिल्ली के अस्पतालों से बच्चा चोरी गैंग ने गायब किए थे।

इस खबर के सामने आने के बाद दिल्ली के अस्पताओं का काला सच सामने आ गया है। सीबीआई ने दिल्ली के केशव पुरम इलाके में छापेमारी की। ये रेड शुक्रवार से जारी है। रेड के दौरान सीबीआई की टीम ने एक घर से 2 नवजात बच्चे बरामद किए हैं।
अस्पताल के वार्ड बॉय समेत कई गिरफ्तार
रिपोर्ट के मुताबिक चाइल्ड ट्रैफिकिंग के इस मामले में सीबीआई ने अब तक कुल 8 बच्चे रेस्क्यू किए हैं। दिल्ली-एनसीआर से पुलिस ने खरीद फरोख्त करने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इसमें अस्पताल के वार्ड बॉय समेत कुछ महिला और पुरुष शामिल हैं।
शुरुआती जांच में मामला नवजात बच्चों की खरीद फरोख्त का लग रहा है। मानव तस्करी करने वाले इस गैंग के लोग दिल्ली के अस्पतालों से बच्चे के जन्म के बाद चोरी कर लेते थे। सीबीआई इस मामले में बच्चों को बेचने वाली महिला और उन्हें खरीदने वाले शख्स से पूछताछ कर रही है।
CBI ने बच्चा चोरी गैंग का किया पर्दाफाश
सीबीआई अधिकारियों ने एक महिला सहित कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में वह महिला भी शामिल है जिसके बारे में माना जाता है कि वह बच्चों को बेचने में शामिल थी, साथ ही वह व्यक्ति भी है जिस पर उन्हें खरीदने का आरोप है। फिलहाल हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है।
सीबीआई पिछले कुछ दिनों से बच्चों की खरीद-फरोख्त के संदिग्ध मामलों की जांच कर रही थी। ये छापेमारी और गिरफ्तारियां उसी जांच का हिस्सा है। बचाए गए शिशु फिलहाल अधिकारियों की देखरेख में हैं।












Click it and Unblock the Notifications