31 साल के शख्स ने खुद के लिए हायर की बेबीसिटर, डायपर बदलवाने से लेकर करवाता था ये काम
वाशिंगटन, 01 जनवरी। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी भी वर्किंग कपल के लिए अपने नवजात बच्चों को अकेले संभालना आसान काम नहीं है। इसके लिए परिवार का साथ होना जरूरी है, लेकिन घर से दूर जॉब कर रहे कपल के लिए यह ऑप्शन भी बहुत कम होता है। ऐसे में कई माता-पिता अपने बच्चों की देखभाल के लिए बेबीसिटर को नौकरी पर रखते हैं। बेबीसिटर एक मां की तरह बच्चे का ख्याल रखती है, उसके खाने-पीने और डायपर बदलने का भी काम बेबीसिटर का होता है।

31 साल के शख्स ने हायर की बेबीसिटर्स
क्या हो अगर कोई 31 वर्षीय शख्स अपने लिए किसी बेबीसिटर को हायर करे? यह सुनकर आपको भी जरूर ये पागलपन ही लगेगा लेकिन अमेरिकी राज्य लूसियाना से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। दरअसल, अमेरिका में एक शख्स को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया, वो खुद को विकलांग बताता था। उसने अपने डायपर्स बदलने और उसके साथ बच्चों जैसा सलूक करने के लिए बेबीसिटर्स को रखा था।

इस तरह खुली पोल
यह पहली बार नहीं है जब इस शख्स को गिरफ्तार किया गया है, इससे पहले भी वो विकलांगता का ढोंग कर यौन इच्छाए बढ़ाने के लिए बेबीसिटर्स को रखने पर शख्स इन्हीं आरोपों में दोषी ठहराया गया था। लूसियाना के रहने वाले 31 वर्षीय रुतलेज डेस IV को पिछले सप्ताह पीड़ितों को भेजे गए कुछ कथित मैसेजों की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया। मैसेज में डेस ने संकेत दिया कि उसने अपने डायपर बदलने के लिए दाई को पैसे दिए।

खुद का डायपर करवाता था चेंज
इस मामले में और अधिक जानकारी देते हुए लूसियाना पुलिस ने एक बयान में कहा, रुतलेज डेस ने कथित तौर पर खुद को दिव्यांग की तरह दिखाया और पीड़ित महिलाओं को अन्य बच्चों की तरह उसकी देखभाल करने के लिए जॉब देने की कोशिश की। डेस को मानव तस्करी और मानव तस्करी के प्रयास के एक आरोप में गिरफ्तार किया गया है। डेस पर इसी तरह के चार मामले पहले भी दर्ज किए जा चुके हैं।

विकलांग होने का किया ढोंग
साल 2019 में डेस ने अपने 18 साल के भाई कोरी के लिए घर पर उसकी देखभाल करने के लिए सोशल मीडिया पर झूठा विज्ञापन पोस्ट किया, इसमें उसने अपने भाई को मानसिक और शारीरिक रूप से विकलांग बताया था। इस तरह का ढोंग कर वह महिलाओं को नौकरी पर रख लेता था। पुलिस ने बताया कि उसने (डेस) केयर टेकर के सामने खुद को कोरी के रूप में पेश किया और अपने वयस्क डायपर को बदलने और विकलांग होने का ढोंग किया।

2020 में भी पाया गया था दोषी
इस मामले में डेस को दिसंबर 2020 में दोषी ठहराया गया था, उसे परिवीक्षा (probation) पर रखा गया था। पुलिस ने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है, कई और पीड़ितों के भी सामने आने की उम्मीद है। पुलिस ने कहा कि अगर कोई और भी डेस का शिकार हुआ है तो वह उनसे संपर्क करे। सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर काफी हचलच मची हुई है। कई लोगों ने डेस को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
यह भी पढ़ें: Kapil Sharma Show: अक्षय ने क्यों और किससे कहा-'डायपर पहन कर शूटिंग किया करो'












Click it and Unblock the Notifications