Bihar: अमीर घर में शादी का लालच देकर मानव तस्करी, बंटी-बबली के चुंगल से ऐसे बची हिन्दू युवती
बिहार पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को दबोचा है जो शादी के नाम पर मानव तस्करी करते थे। यह खतरनाक गिरोह अमीर घर में शादी कराने और बच्चियों को अच्छे स्कूल में पढ़ाने के नाम पर उनकी जबरन शादी कराते थे और बाद में बेच देते थे। ताजा मामले में इस गिरोह ने एक हिन्दू लड़की की मुस्लिम विकलांग युवक से शादी का प्लान बनाया हुआ था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने इन्हे धर दबोचा।
बता दें कि बिहार की सुपौल पुलिस ने मानव तस्कर गिरोह के सदस्यों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जदिया पुलिस ने गुप्त सूचना पर यूपी के 2 और अररिया के 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिसमें अररिया भरगामा के पति पत्नी का मुख्य रोल सामने आ रहा है। इनका काम लोगो को ठगना, बहला फुसला कर शादी करवाना है।

विकलांग पति होने का उठाया फायदा
जानकारी अनुसार, अररिया के सोनपुर भरगामा थानां के रहने वाले आरोपी जितेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी बबिता ने सुखासन मधेपुरा के रहने वाली शादीशुदा भारती देवी को अपना शिकार बनाया था। इन्होने भारती की गरीबी ओर उसके विकलांग पति होने का फायदा उठा कर उसे दूसरी शादी कराने का लालच दिया।
हिन्दू लड़की की मुस्लिम लड़के से शादी
इसके लिए आरोपी जितेंद्र उसका फर्जी रिश्तेदार बनकर उसके घर पर कुछ समय रहा। इस दौरान उसने अमीर घर में दूसरी शादी कराने और 2 लाख नकद पर शादी की बात तय कर ली। जिसके बाद उसे जदिया मोगलाघाट के रहने वाले मो अमेरुल के घर पर लाकर रखा गया। लेकिन यहां महिला ने देखा कि लड़का मुस्लिम है और वो भी विकलांग।
रंगे हाथ पुलिस ने दबोचा
युवती ने इसका विरोध किया तो बंटी-बबली पति-पत्नी ने उसकी बेटी का अच्छे स्कूल में एडमीशन करवाने के नाम पर उसे शांत करा दिया। इसके बाद जब ये लोग युवती को ले जाने लगे तो पुलिस ने इन्हे गिरफ्तार कर लिया और पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications