Human Trafficking Bihar: ऑर्केस्ट्रा बन रहा ह्यूमन ट्रैफिकिंग का जरिया, सामने आ चुके कई मामले
Human Trafficking Bihar: दिल्ली से आई 14 वर्षीय युवती की भी कहानी कुछ इसी तरह की है। उसने बताया कि दिपक नाम के लड़का काम दिलाने के नाम उसे पटना लाया। प्रेम-प्रसंग में फंसाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसके...
Human Trafficking Bihar: बिहार में ऑर्केष्ट्रा के नाम पर अश्लीलता के बढ़ते मामलों के बीच ह्यूमन ट्रैफिकिंग का हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है। ऑर्केष्ट्रा के नाम पर मानव तस्करी का अवैध धंधा हो रहा है। बिहार की राजधानी पटना में हज़ारों नाबालिग लड़कियों से जबरन ऑर्केष्ट्रा के धंधे में धकेल दिया गया है। पटना के जक्कनपुर और अगमकुआं इलाके में कई नाबालिग लड़कियां इसका शिकार हो चुकी हैं। किसी को प्रेम का झूठा झांसा, तो किसी को नौकरी दिलाने के नाम पर इस धंधे में धकेल दिया गया है।

ऑर्केष्ट्रा की आड़ में मानव तस्करी
ऑर्केष्ट्रा की आड़ में मानव तस्करी की शिकार हुई लड़कियों की कहानी सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। सूत्रों की मानें तो ये नाबालिग लड़कियां विभिन्न जगहों पर किराये के मकान में रहती हैं। जिसका ख़र्च ऑर्केष्ट्रा माफिया उठाते हैं। लड़कियों को ब्लैकमेल कर क़ैद में रखा गया है, इस वजह से वह कहीं जा भी नहीं पाती है। कुछ लड़कियों ने नज़दीकी थाने में खुद पर हो रहे अत्याचार मामले की प्राथमिकी भी दर्ज करवाई थी लेकिन मामले पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मजबूरी में शुरू किया ऑर्केष्ट्रा में काम
वन इंडिया हिंदी से पीड़ित लड़कियों ने अपनी दुख भरी दास्तान बताई, उन्होंने कहा कि उन्हें काम दिलवाने के नाम पर पटना लाया गया। इसके बाद पांच दिनों तक गंदा काम किया और फिर ऑर्केष्ट्रा में जबरन डांस करवाया जाने लगा। उसने बताया कि वह बिहार के बॉर्डर पर स्थित गांव की रहने वाली है। 17 वर्षीय पीड़ित युवती ने बताया कि उसके पिता मज़दूरी कर परिवार का गुज़ारा करते हैं। उसके परिवार में मां-पिता और चार बहने हैं। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से काम तलाश रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने कहा कि पटना में काम दिलवा देगा। तो उसके साथ पटना चली आई, पांच दिनों तक उसके साथ ग़लत काम किया गया, जिसकी वजह से जेहनी तौर पर बीमार हो गई थी।परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए फिर मजबूरी में ऑर्केष्ट्रा में काम शुरू कर दी। अब वह चाह कर भी इस धंधे से बाहर नहीं निकल पा रही है।

'प्रेम जाल में फंसा कर ऑर्केष्ट्रा में धकेला'
दिल्ली से आई 14 वर्षीय युवती की भी कहानी कुछ इसी तरह की है। उसने बताया कि दिपक नाम के लड़का काम दिलाने के नाम उसे पटना लाया। प्रेम-प्रसंग में फंसाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसके बाद ऑर्केष्ट्रा के धंधे में उतार दिया। इतना ही नहीं पटना के विभिन्न इलाकों पर किराये पर मकान लिया और मुझे अपनी पत्नी बताकर रखने लगा। जब वह गर्भवती हुई तो पता चला कि दीपक पहले से शादी शुदा है और उसके दो बच्चे भी है। उसके बारे में विस्तृत जानकारी लेने पर पता चला कि वह पहले भी कई लड़कियों को धोखे से ऑर्केष्ट्रा और देह व्यापार के धंधे में धकेल चुका है।

बदनामी का सता रहा डर
बिहार के अररिया ज़िले की रहने वाली 16 साली की पीड़िता ने बताया कि उसे फेसबुक के ज़रिए एक लड़के से दोस्ती हुई। जिसके बाद दोस्ती प्रेम में तब्दील हो गई, प्यार परवान चढ़ने के बाद वह अररिया से भागकर पटना आ गई। जब वह पटना पहुंची तो युवक धोखा देकर फरार हो गया। फिर किराया पर मकान लेकर रहने लगी। वहीं मालिक मकान ने अच्छा पैसे दिलाने की बात कहते हुए ऑर्केष्ट्रा में काम दिला दिया। ऑर्केष्ट्रा में ही कोल्ड ड्र्क में नशे की दवाई मिलाकर पिला दिया और फिर लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अब वापस घर नहीं जाना चाहती है क्योंकि उसे बदनामी का डर सता रहा है।
ये भी पढ़ें: Lost Heritage Bihar: खंडहर हो चुका बिहार के इस ज़िले का 'हवा महल', 17वीं शताब्दी में हुआ था निर्माण












Click it and Unblock the Notifications