Splitsvilla X4: भारत में मानव तस्करी का शिकार हुई थीं कंटेस्टेंट हिबा, किडनैप करने के बाद किया ये काम

Splitsvilla 14 Hiba Trabelssi: भारत में काम की तलाश में आईं अरबी मॉडल हिबा को मान तस्करी का शिकार होना पड़ा था। उन्हें किडनैप कर एक कमरे में बिना पानी और खाने के रखा गया था।

hiba

Splitsvilla 14 Hiba Trabelssi: इस समय फेमस डेटिंग रिएलिटी शो स्प्लिट्सविला 14 सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। लोग इस शो को देखना काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि इस शो की कंटेस्टेंट हिबा ट्रेबेल्सी की सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। इस शो में अपना परफेक्ट मैच ढूंढ रहीं हिबा ने हाल ही में अपनी जिंदगी का एक चौंकाने वाला सच सबके साथ शेयर किया है। हिबा ने शो पर ही बताया कि वह मानव तस्करी का शिकार हुई थीं और उन्हें किडनैप करके बिना खाने और पानी के तीन दिनों तक एक कमरे में बंद रखा गया था। इस शो की होस्ट सनी लियोनी और अर्जुन बिजलानी भी हिबा की बात सुनकर शॉक्ड हो गए थे।

अरबी मॉडल हिबा ने सुनाई आपबीती

अरबी मॉडल हिबा ने सुनाई आपबीती

आपको बता दें कि स्प्लिट्सविला 14 भले ही हिबा का पहला हिंदी टीवी शो है, लेकिन वह और भी कई प्रोजेक्ट्स कर चुकी हैं। वह अरबी मॉडल हैं, लेकिन भारत में ही रहती हैं। वहीं हिबा एक फिल्म में कटरीना कैफ की बॉडी डबल भी बन चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने एक तेलुगू फिल्म में आइटम नंबर भी किया है। हिबा ने इस शो में ही बताया है कि उनके करियर और जिंदगी का सफर बहुत मुश्किलों भरा रहा है।

इंडस्ट्री में काम पाने में हुई मुश्किल

हिबा ने ईटाइम्स से बात करते हुए इंडस्ट्री में अपने सफर के बारे में कहा- जब मैंने इस इंडस्ट्री में शुरुआत की थी तो बिना किसी गॉडफादर के काम ढूंढने में बहुत मुश्किलें हुई थीं। मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही हूं और धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हूं। मुझे विश्वास है कि मैं एक दिन सफलता हासिल करूंगी और इस इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना पाऊंगी।

इंडिया आने पर हुई थीं किडनैप

हिबा ने इंटरव्यू में बताया कि कैसे वह मानव तस्करी का शिकार हुई थीं। उन्होंने अपनी कहानी सुनाते हुए कहा- जब मैं मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए भारत आई थी तो मेरे साथ धोखा हुआ था। यह ऐसा पल था, जिसने मुझे तोड़ दिया था। मैं अनजाने में मानव तस्करी का शिकार हो गई थी। यह मेरी जिंदगी का सबसे डरावना पल था। जिस इंसान पर मैंने सबसे ज्यादा भरोसा किया था, उसी ने मेरा विश्वास तोड़ दिया था। मैं बुरी तरह से टूट गई थी। मुझे बहुत बुरी तरह टॉर्चर किया गया था। मेरे साथ अमानवीय बर्ताव किया गया था।

3 दिन तक कमरे में बंद रखा गया था

3 दिन तक कमरे में बंद रखा गया था

हिबा ने आगे बताया- मुझे किडनैप करके एक कमरे में बंद कर दिया गया था। तीन दिनों तक न तो कुछ खाने को दिया गया और न ही पानी दिया गया। लेकिन मैंने हिम्मत नहीं टूटने दी और उस बुरे सपने से बाहर निकल आई। इस पूरी घटना से मैं बुरी तरह डर गई थी। लेकिन मैं स्ट्रॉन्ग बनी और आगे बढ़ने का फैसला किया। पर साथ ही मैं बहुत डर गई थी। मुझे किसी पर भी भरोसा नहीं हो रहा था।

मानसिक रूप से टूट गई थी मैं

मानसिक रूप से टूट गई थी मैं

हिबा ने आगे कहा- इस घटना ने मेरे दिलोदिमाग पर बुरा असर किया था। मानसिक और शारीरिक रूप से मैं बहुत बुरी तरह प्रभावित हुई थी। मैं 'स्प्लिट्सविला 14' की शुक्रगुजार हूं कि यह मेरे बेहतर दिनों का हिस्सा है और यहां से अब बस आगे ही बढ़ूंगी। मुझे यहां बहुत अच्छा लग रहा है और मैंने यहां कई सारे दोस्त भी बनाए हैं।

दर्दनाक कहानी सुन कांप गईं सनी लियोनी

दर्दनाक कहानी सुन कांप गईं सनी लियोनी

हिबा ने बताया कि जब उन्होंने 'स्प्लिट्सविला 14' में सनी लियोनी के सामने अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बताया था तो उन्होंने काफी सपोर्ट किया था। सनी लियोनी ने हिबा से कहा था- तुम बहुत ही स्ट्रॉन्ग हो हिबा और बहुत अमेजिंग भी हो। मैं तुम्हें हमेशा हंसते हुए देखना चाहती हूं। हम सोच भी नहीं सकते कि तुम किस दौर से गुजरी हो। तुम यहां सेट पर पॉजिटिव एनर्जी के साथ आई थी। तुमने इससे लड़ने और बाहर निकलने के लिए जो हिम्मत दिखाई, उसके लिए मुझे तुम पर गर्व है।

सनी लियोनी ने कहा- मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं

सनी लियोनी ने कहा- मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं

हिबा ने बताया कि सनी लियोनी ने उनसे कहा कि अगर उन्हें किसी तरह की मदद की जरूरत होगी तो वह हमेशा उनके साथ खड़ी होंगी और वह जब चाहें उन्हें फोन कर सकती हैं। इसके बाद सनी लियोनी ने हिबा को गले लगाया और हिम्मत दी। शो के सभी कंटेस्टेंट हिबा के साथ खड़े नजर आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+