मानव तस्करी पर अमेरिका सख्त, पाकिस्तानी सरगना और उसके नेटवर्क पर 20 लाख डॉलर का इनाम
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर: आतंकवाद के साथ अब अमेरिका मानव तस्करी पर भी शिकंजा कस रहा है। इसके तहत अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को पाकिस्तान के नौशेरा में कथित रूप से नेटवर्क संचालित करने वाले एक पाकिस्तानी मानव तस्कर पर 20 लाख डॉलर के इनाम की घोषणा की। ये मानव तस्कर गिरोह मध्य पूर्व और दक्षिण-पश्चिम एशिया से गैरकानूनी तरीके से लोगों को अमेरिका भेज रहा। साथ ही इसके बदले में वो अच्छी खासी रकम ले रहा है।

यूएस स्टेटमेंट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया कि इस तस्करी गिरोह को आबिद अली खान चला रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए लोगों को फर्जी दस्तावेज उपलब्ध करवाता है। ऐसे में अमेरिका अली की गिरफ्तारी के लिए 1 मिलियन डॉलर और पाकिस्तान स्थित मानव तस्करी नेटवर्क के वित्तीय व्यवधान के लिए अग्रणी जानकारी के लिए अलग से $1 मिलियन के ईनाम की घोषणा करता है। इस साल अप्रैल में एक संघीय ग्रैंड जूरी ने खान को पाकिस्तान और अफगानिस्तान से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोगों को अमेरिका भेजने के लिए आरोपी ठहराया था।
अदालत के दस्तावेजों का हवाला देते हुए अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि पाकिस्तानी नागरिक ने कथित तौर पर व्यावसायिक लाभ और वित्तीय लाभ के लिए गैर-दस्तावेज व्यक्तियों को अमेरिका आने के लिए प्रेरित किया। तस्कर आमतौर पर कम आबादी का लाभ उठाते हुए मानव तस्करी करते हैं। इसके लिए कम भोजन और पानी के साथ कठिन इलाकों में लोगों को चलना पड़ता है। कई बार तो बिना दस्तावेजों के आने वाले लोग डकैती जैसी घटनाओं का शिकार हो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications