Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मानव तस्करी मामले में 13 आरोपी गिरफ्तार, करते थे बेटियों का सौदा, कई राज्यों में फैला रखा था नेटवर्क

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में पुलिस ने गरीब बेटियों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस द्वारा चार महिलाओं समेत गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि उनके पास से 80 हजार नगद भी बरामद किए गए हैं।

सोनभद्र पुलिस लाइन में इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि जिले की 8-10 लड़कियों को गिरोह के सदस्यों ने बेचा है और उनकी तस्‍दीक कराई जा रही है। पुलिस द्वारा बेची गई लड़कियों की जांच की जा रही है और जरुरी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

13-handicapped-by-police-in-human-trafficking-matter-in-sonbhadra-up

मामले का खुलासा करते हुए सोनभद्र पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह द्वारा बताया गया कि जिले में बेटियों का सौदा करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना में कई दिनों से मिल रही थी। मानव तस्करी गिरोह से जुड़े लोगों को पकड़ने के लिए मुखबिर लगाए गए थे।

उन्होंने बताया कि बीती रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रॉबर्ट्सगंज नगर के चंडी तिराहे से चार महिलाओं समेत गिरोह से जुड़े कुल 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा उनके कब्जे से एक बेटी को भी मुक्त कराया गया।

पूछताछ करने पर गिरोह से जुड़े लोगों ने बताया कि बरामद लड़की को राजस्थान के कुछ लोगों को तीन लाख में बेचने की तैयारी थी। यह भी बताया कि सौदा तय होने के बाद 80 हजार रुपए दिए गए थे, जबकि बाकी रुपए लड़की की डिलीवरी होने के बाद मिलते। इस घटना में लड़की की मां भी शामिल थी।

पुलिस की पूछताछ में गिरोह से जुड़े लोगों द्वारा बताया गया कि इसके पहले भी उन लोगों द्वारा लड़कियों को बेचा जा चुका है। कहा कि दो से तीन लाख में राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों के साथ ही अन्य राज्यों में भी वे लड़कियों को बेच चुके हैं।

इस गिरोह के लोगों को पकड़ने के साथ ही लड़की को उनके चंगुल से मुक्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा भी की गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+