Subramanian Swamy का सनसनीखेज दावा, 'सोनिया गांधी और पुतिन की हुई थी सीक्रेट मीटिंग, साथ गए थे व्लादिमीर जेल'
Subramanian Swamy on Sonia Gandhi and Putin: रूस के राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। इस हाई प्रोफाइल यात्रा को भारत और रूस के बीच मजबूत संबंधों और भविष्य की दिशा दिखाने वाला बताया जा रहा है। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी (Subramanian Swamy) ने पुतिन और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। दरअसल उन्होंने पत्रकार तवलीन सिंह के एक इंटरव्यू का हवाला देते हुए यह बात कही है।
पत्रकरार तवलीन सिंह ने पुतिन की भारत यात्रा और पीएम नरेंद्र मोदी के उनके साथ दोस्ताना व्यवहार पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के लिए अच्छा होता कि वह उनके स्वागत में इतनी गर्मजोशी दिखाने के बजाय थोड़ी दूरी दिखाते। यह जोरदार स्वागत भारत की छवि के लिए भी अच्छा नहीं है। इसका समर्थन करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

Subramanian Swamy ने सोनिया गांधी की रूस यात्रा पर उठाए सवाल
तवलीन सिंह की बात पर सहमति जताते हुए वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि मैं इनसे सहमत हूं। अपने पोस्ट में आगे उन्होंने लिखा, 'जहां तक मुझे याद है कि 2006 में पुतिन और सोनिया गांधी के बीच मुलाकात हुई थी। सोनिया गांधी सेंट पीट्सबर्ग गई थीं और वहां दोनों मिले थे। इसके अलावा, रूसी राष्ट्रपति के साथ सोनिया व्लादिमीर जेल भी गई थीं। उनके पिता दूसरे विश्व युद्ध में हिटलर की तरफ से लड़ने वाली सेना में शामिल थे। इसी जेल में उनके पिता को कैद करके रखा गया था।'
दरअसल यह कोई पहली बार नहीं है जब स्वामी की ओर से सोनिया गांधी पर ऐसे आरोप लगाए गए हैं। वह पहले भी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के रूसी खुफिया एजेंसी केजीबी से जुड़ाव का आरोप लगा चुके हैं। हालांकि, इस दावे को लेकर स्पष्ट सबूत नहीं दिए गए हैं। फिर भी वह नेहरू-गांधी परिवार पर ऐसे आरोप लगाते रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Putin State Dinner: पुतिन के डिनर से राहुल-खड़गे OUT, शशि थरूर को क्यों बुलाया गया?
Putin की भारत यात्रा की पूरी दुनिया में हो रही चर्चा
रूस और यूक्रेन के बीच 3 साल से ज्यादा वक्त से जंग चल रही है। इस युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति का यह पहला भारत दौरा था जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। इस यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति को भारत में भव्य स्वागत मिला। साथ ही, दोनों देशों के बीच डिफेंस, टेक्नोलॉजी समेत कई क्षेत्रों में बड़े करार हुए। राजनीतिक विश्लेषक इसे दोनों देशों के संबंधों की दिशा में निर्णायक पहल बता रहे हैं। हालांकि, पत्रकार तवलीन सिंह और कुछ दूसरे विश्लेषक पुतिन के युद्ध के लिए अड़ियल रवैये का हवाला देते हुए इस दौरे को भारत की छवि खराब करने वाला बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Putin India Visit: 'PM मोदी जादूगर हैं', पुतिन ने बिज़नेस फोरम में की भारत की जमकर तारीफ, क्या-क्या कहा?
-
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया?












Click it and Unblock the Notifications