Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल
Pink Elephant: लोकप्रिय होने या कुछ हटकर करने के चक्कर में अक्सर लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं जो कि विवाद का विषय बन जाता है, ऐसा ही एक काम किया है ट्रैवल फ़ोटोग्राफ़र जूलिया बुरुलेवा ने, जिन्होंने कुछ डिफरेंट करने के चक्कर में ऐसा फोटोशूट किया , जिस पर बवाल मच गया है। दरअसल राजस्थान की राजधानी जयपुर में हाल ही में विदेशी फ़ोटोग्राफ़र ने क्रिएटिव फ़ोटोशूट के चक्कर में एक हाथी को गुलाबी रंग से रंग दिया।

जूलिया बुरुलेवा ने 6 हफ्तों के लिए इंडिया आई थीं, वो पिंकसिटी को अपने कैमंरे में कैद कर रही थीं कि तभी उनके दिमाग में एक आइडिया आया कि क्यों ना जयपुर , जो कि पिंक सिटी के नाम से मशहूर है, उसको शूट करते वक्त हाथी को भी गुलाबी कर दिया जाए। उन्हें लगा कि ऐतिहासिक शहर में हाथी का फोटोशूट भी पारंपरिक होना चाहिए और यही सोचकर उसने पिंक कलर में हाथी को रंग दिया लेकिन इस पर बवाल मच गया।
गुलाबी फोटोशूट का ऑनलाइन काफ़ी विरोध
इन तस्वीरों को लेकर ऑनलाइन काफ़ी विरोध हो रहा है, जहां कुछ यूज़र्स ने कलात्मक सुंदरता के लिए जुलिया की तारीफ़ की, वहीं कई लोगों ने हाथी के साथ किए गए बर्ताव पर चिंता जताई है। आलोचकों का कहना था कि 'जानवरों का इस्तेमाल सिर्फ़ सुंदरता दिखाने के लिए करना अनैतिक है और इससे उन्हें तकलीफ़ हो सकती है।'
Pink Elephant Row: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत'
तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि' चंद लाइक्स के लिए तुम लोग कुछ भी कर सकते हो, ये आर्ट नहीं घिनौनी हरकत है, तुम्हारे खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।' तो वहीं कुछ यूजर्स ने फोटोग्राफर को अश्वील, सनकी बताया है और कहा है कि 'इन्हें फोटोशूट की परमिशन किसने दी?'
Gulabi Hathi Per Bawal: 'इस्तेमाल किया गया पेंट ऑर्गेनिक था'
इस आलोचना का जवाब देते हुए बुरुलेवा ने कहा कि 'इस्तेमाल किया गया पेंट ऑर्गेनिक था और बिल्कुल वैसा ही था जैसा त्योहारों के दौरान हाथियों पर पारंपरिक रूप से लगाया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में हाथियों के केंद्रों पर कई बार जाना पड़ा और इसके लिए ज़रूरी अनुमतियां और जगहें हासिल करने के लिए काफ़ी कोशिशें करनी पड़ीं।'
हाथी का नाम था चंचल, फरवरी में हुई मौत
हाथी के मालिक शादिक खान ने बताया कि 'हाथी, जिसका नाम चंचल था, 65 साल का था और उसका सवारी के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता था। उसे सिर्फ़ 'कच्चा गुलाल' 10 मिनट की शूटिंग के दौरान लगाया गया था जिसे शूट के बाद तुरंत धो भी दिया गया था। चंचल की मौत फ़रवरी में हो गई क्योंकि वो बूढ़ा था लेकिन रंग से उसे कोई नुकसान नहीं पहुचा था।'
अधिकारियों ने शुरू की जांच
वन विभाग के अधिकारियों ने इस घटना का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह जांच करेंगे कि क्या ज़रूरी परमिशन ली गई थीं और हाथी की मौत का कारण क्या था। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस तरह के फोटोशूट के लिए जानवरों के इस्तेमाल को रोकने की मांग की है।
Who is Photographer Julia Buruleva: कौन है जूलिया बुरुलेवा?
जूलिया बुरुलेवा बार्सिलोना में रहती हैं और एक कॉन्सेप्चुअल फोटोग्राफर हैं, जिनका काम आर्ट, थिएटर, फैशन और पोर्ट्रेट को मिलाकर नई तरह की तस्वीरें बनाना है।
- CM के लिए ऐसी दीवानगी! महिला ने किया KISS, कांग्रेस ने उठाए सवाल तो हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया मुंहतोड़ जवाब
- गुवाहाटी में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, गृह मंत्री ने किया दावा- असम में 90 सीटें जीतेगी BJP
- '99% हिंदू कांग्रेस छोड़ना चाहते हैं, ये एक समुदाय की पार्टी बनेगी', चुनाव के पहले ऐसा क्यों बोले CM हिमंता?
- Assam Election 2026: असम में कितने नेता क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले? किस पार्टी पर सबसे ज्यादा केस? देखें रिपोर्ट
- Jalukbari Election: कौन हैं बिदिशा नियोग? हिमंत बिस्वा के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव, जलुकबारी में फंसेगा CM का किला?
-
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त













Click it and Unblock the Notifications