Putin India Visit: 'PM मोदी जादूगर हैं', पुतिन ने बिज़नेस फोरम में की भारत की जमकर तारीफ, क्या-क्या कहा?
Putin Modi Economic Partnership: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित भारत-रूस बिज़नेस फोरम में भाग लिया, जहाँ दोनों नेताओं ने पारंपरिक ऊर्जा और रक्षा क्षेत्रों से आगे बढ़कर सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। पुतिन ने स्पष्ट किया कि रूसी प्रतिनिधिमंडल केवल तेल और गैस अनुबंधों के लिए नहीं आया, बल्कि वे विविध क्षेत्रों में संबंध बनाना चाहते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने जवाब में कहा कि दोनों देशों के बीच साझेदारी की नींव आपसी विश्वास है। इस फोरम में FTA वार्ता शुरू करने और भारत की तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए रूस की प्रशंसा प्रमुख बिंदु रहे।

पुतिन ने भारत की अर्थव्यवस्था की सराहना की
राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की जमकर प्रशंसा की और कहा कि भारत स्वतंत्र और संप्रभु नीति पर चलते हुए शानदार परिणाम प्राप्त कर रहा है। इंडिया-रूस बिज़नेस फोरम में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, 'मैं इस बात पर ज़ोर देना चाहूंगा कि PM मोदी के नेतृत्व में भारत एक स्वतंत्र और संप्रभु नीति पर चल रहा है और साथ ही बहुत अच्छे रिज़ल्ट भी पा रहा है। आज, भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। PM मोदी की अच्छी आर्थिक नीति और मेक इन इंडिया प्रोग्राम जैसे बड़े ऐतिहासिक पहल की वजह से, इंडिया टेक्नोलॉजी के मामले में संप्रभु बन रहा है। भारत के IT और फार्मा सेक्टर दुनिया में प्रमुख स्थान पर हैं।'
ये भी पढें: Putin India Visit: क्रोकस सिटी हॉल में क्या हुआ था? PM मोदी ने क्यों कहा- पहलगाम और 'मॉस्को' हमले की जड़ एक
'हम चाहते हैं कि भारत के साथ अलग-अलग क्षेत्र में हमारे कई तरह के रिश्ते बनें'
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, 'रूसी प्रतिनिधि मंडल सिर्फ़ एनर्जी के मामलों पर बात करने और तेल और गैस की सप्लाई के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन करने नहीं आया था। हम चाहते हैं कि भारत के साथ अलग-अलग क्षेत्र में हमारे कई तरह के रिश्ते बनें। प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी प्राइवेट बातचीत में कई मौकों पर इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत के पास कई क्षेत्रों में बड़े और बढ़ते हुए मौके हैं, लेकिन अब तक उनका उतना इस्तेमाल नहीं हुआ है जितना दोनों देश चाहते हैं। यही वजह है कि हमने यह फोरम बुलाया।'
ये भी पढे़ं: Putin India Visit: जिस तेल खरीद को लेकर अमेरिका ने भारत पर लगाया था भारी टैरिफ, उस पर क्या बोले पुतिन
FTA के लिए वार्ता शुरू: व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिज़नेस फोरम में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि भारत और यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन (EAEU) के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) पर बातचीत शुरू हो गई है। यह FTA दोनों पक्षों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। PM मोदी ने ज़ोर दिया कि बिज़नेस हो या डिप्लोमेसी, किसी भी साझेदारी की नींव आपसी विश्वास है, और यही विश्वास भारत-रूस संबंधों की सबसे बड़ी ताकत है। FTA वार्ता से 2030 तक $100 बिलियन व्यापार लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।
तेल-गैस से हटकर विविध संबंध बनाने पर जोर
राष्ट्रपति पुतिन ने स्पष्ट किया कि रूसी प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य केवल एनर्जी (तेल और गैस) सप्लाई के लिए अनुबंधों पर हस्ताक्षर करना नहीं है। उन्होंने कहा कि रूस चाहता है कि भारत के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में कई तरह के रिश्ते बनें। पुतिन ने पीएम मोदी के इस विचार का समर्थन किया कि भारत में कई बढ़ते मौके हैं जिनका अभी तक दोनों देश पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाए हैं। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए यह बिज़नेस फोरम बुलाया गया, ताकि व्यापारिक रिश्तों का विस्तार और विविधीकरण किया जा सके।
ये भी पढ़ें: Putin India Visit: पुतिन के सामने PM मोदी ने पाकिस्तान की लगाई लताड़, पहलगाम हमले का जिक्र कर क्या कहा?
पीएम मोदी ने सौंपी व्यापारिक दिक्कतों की सूची
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को आपसी व्यापार के लिए आ रही दिक्कतों की एक बड़ी सूची सौंपी। पुतिन ने इस पर तुरंत ध्यान देने का आश्वासन दिया। यह दर्शाता है कि दोनों देश व्यापारिक बाधाओं को दूर करने और कारोबार को आसान बनाने के लिए गंभीर हैं। दोनों नेताओं का इस फोरम में इतना बड़ा प्रतिनिधिमंडल लेकर हिस्सा लेना इस बात को रेखांकित करता है कि आर्थिक साझेदारी अब भारत-रूस संबंधों के केंद्र में है। व्यापार में आ रही दिक्कतों को दूर करने से $100 बिलियन के व्यापार लक्ष्य को हासिल करना आसान होगा।












Click it and Unblock the Notifications