Dhurandhar 2 BO Collection Day 13: 1400 करोड़ के पार हुई 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन रच दिया इतिहास
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। फिल्म की कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब ये 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच चुकी है।
13वें दिन 'धुरंधर 2' ने की इतनी कमाई
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म 'धुरंधर 2' ने अब तक लगभग 899.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानी 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को 27.75 करोड़ रुपये कमाए जो 30 मार्च 2026 के 25.30 करोड़ रुपये से बेहतर प्रदर्शन दिखाता है। ऐसे में गिरावट के बावजूद फिल्म की कमाई अभी भी मजबूत बनी हुई है।

वीकेंड के बाद कमाई में हल्की गिरावट
'धुरंधर 2' की कमाई में सामान्य गिरावट देखने को मिली है लेकिन ये ट्रेंड बड़े बजट की फिल्मों के लिए आम माना जाता है।
वीकली ट्रेंड:
पहला वीकेंड- 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की धमाकेदार ओपनिंग
पहला हफ्ता- 674.17 करोड़ रुपये की कमाई
दूसरा हफ्ता- 225.75 करोड़ रुपये की कमाई
दूसरे हफ्ते में रोजाना कलेक्शन लगभग 20 करोड़ रुपए के आसपास बना हुआ है, जो फिल्म की मजबूत पकड़ को दर्शाता है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1400 करोड़ के पार
फिल्म 'धुरंधर 2' सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है।
भारत ग्रॉस- 1077.41 करोड़ रुपये
ओवरसीज कलेक्शन- 358 करोड़ रुपये
कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 1435.41 करोड़ रुपये
फिल्म अब तेजी से 1500 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।
'धुरंधर 2' बनी नंबर 1 हिंदी फिल्म
दिसंबर 2025 में रिलीज हुई 'धुरंधर' ने 840 करोड़ रुपए की कमाई कर नया रिकॉर्ड बनाया था, जिसने 'पुष्पा 2' (812 करोड़ रुपए) को पीछे छोड़ दिया था लेकिन अब 'धुरंधर 2' ने महज 13 दिनों में ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
टॉप हिंदी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड-
धुरंधर 2- 843 करोड़ रुपए
धुरंधर- 840.20 करोड़ रुपए
पुष्पा 2- 812.10 करोड़ रुपए
स्त्री 2- 598 करोड़ रुपए
छावा- 585.70 करोड़ रुपए
मल्टीस्टार कास्ट और पैन-इंडिया रिलीज का फायदा
फिल्म 'धुरंधर 2' को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया है जिससे इसकी पहुंच और कमाई दोनों बढ़ी है। 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, उदयबीर संधू, गौरव गेरा और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म गत 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से लगातार दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
क्या 1000 करोड़ क्लब में बनेगी पहली हिंदी फिल्म?
जिस रफ्तार से 'धुरंधर 2' आगे बढ़ रही है, उसे देखकर साफ है कि ये फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो ये फिल्म न सिर्फ 1000 करोड़ बल्कि 1500 करोड़ क्लब में भी मजबूती से जगह बना सकती है।












Click it and Unblock the Notifications