'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया?
Pavani Karanam: आपको साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' का वो चर्चित सीन जरूर याद होगा, जहां एक किरदार कहानी को नया मोड़ देता है। इस किरदार को एक्ट्रेस पावनी करनम ने निभाया था और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी।
ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी फिल्म 'पुष्पा'
फिल्म 'पुष्पा: द राइज' (Pushpa: The Rise) में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और निर्देशक Sukumar की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसने वर्ल्डवाइड 1742 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म की सफलता ने कई नए चेहरों को पहचान दिलाई थी, जिनमें पावनी करनम भी शामिल हैं।

पावनी करनम ने दिखाया ऐसा जलवा
-आपको बता दें कि पावनी करनम तेलंगाना के मंचेरियल की रहने वाली हैं। ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी पहचान बनाने को लेकर उन्होंने सपना देखा, एक्टिंग की ट्रेनिंग ली और लगातार ऑडिशन भी दिए।
-पावनी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत छोटे-छोटे रोल्स से की थी। सबसे पहले उन्होंने कैरेक्टर आर्टिस्ट के तौर पर काम करना शुरू किया था और फिर धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनानी शुरू की।
-फिल्म 'परेशान' में पावनी करनम का काम काफी सराहा गया था। इस फिल्म का उनका डायलॉग 'समोसा थमनावा सिरिशा' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। लोग उनकी एक्टिंग पसंद करने लगे थे।
फिल्मों और वेब सीरीज में बढ़ता दायरा
पावनी करनम ने सिर्फ सपोर्टिंग रोल्स तक खुद को सीमित नहीं रखा। वह फिल्म 'Pellam Pillaga' में लीड रोल में नजर आई थीं। 'HIT 2' मूवी में भी उन्होंने छोटा लेकिन प्रभावशाली किरदार निभाया था। आज के समय में वह साउथ इंडस्ट्री की तेजी से उभरती हुई एक्ट्रेस मानी जा रही हैं।
सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग
जानकारी के अनुसार पावनी करनम सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं। उनकी ग्लैमरस तस्वीरें और स्टाइलिश लुक्स काफी पसंद किए जाते हैं, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है।
'Teach For Change 2026' में रैंप पर बिखेरा जलवा
-हाल ही में हैदराबाद में आयोजित Teach For Change फंडरेजिंग इवेंट 2026 में पावनी करनम ने रैंप वॉक कर सभी का ध्यान खींचा। इस इवेंट की अगुवाई लक्ष्मी मांचू (Lakshmi Manchu) ने की थी, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए फंड जुटाना था।
-इस खास मौके पर कई एक्ट्रेसेस जैसे पायल राजपूत, सीरत कपूर, हेबा पटेल, फारिया अब्दुल्लाह, जया प्रदा मौजूद थीं। इस दौरान पावनी का लुक और कॉन्फिडेंस लोगों को खूब पसंद आया और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गईं। हालांकि कई लोगों ने पवानी के लुक को काफी ज्यादा बोल्ड बताया।
-आपको बता दें कि पावनी करनम की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। कुछ लोग जहां उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि इस एक्ट्रेस ने ये क्या पहल लिया है। आजकल सोशल मीडिया पर कुछ भी सामने आ रहा है।
पावनी करनम का चमचमाता करियर
-पावनी करनम फिलहाल कई फिल्मों और वेब सीरीज में व्यस्त चल रही हैं। इंडस्ट्री में उनकी बढ़ती मौजूदगी ये साफ संकेत देती है कि आने वाले समय में वह बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन सकती हैं।
-फिल्म 'पुष्पा' में छोटे से रोल से पहचान बनाने वाली पावनी करनम आज इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बना रही हैं। मेहनत और टैलेंट के दम पर वह धीरे-धीरे स्टारडम की ओर बढ़ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications